समाचार

काव्यगोष्ठी का आयोजन

आज दिनांक 14.04.2019 को जवाहर लाल नेहरू युवा केन्द्र , फूलबाग कानपुर में हिन्दी प्रचारिणी समिति कानपुर(उ.प्र.) के तत्वावधान में हिन्दी भवन , कानपुर द्वारा एक काव्यगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि निरंजन शर्मा (तिरंगा अगरबत्ती) और विशिष्ठ अतिथि अन्तर्राष्ट्रीय कवि सुरेश अवस्थी रहे। काव्यगोष्ठी की अध्यक्षता अनन्तिम के सम्पादक सतीश गुप्ता ने की। सुरेश आनन्द द्वारा सरस्वती वन्दना से काव्यगोष्ठी का शुभारम्भ हुआ। काव्यगोष्ठी में अशोक बाजपेई ,पूनम द्विवेदी, कुसुम सिंह अविचल, कमल मुसद्दी, हमीद कानपुरी (अब्दुल हमीद इदरीसी), सुनील श्रीवास्तव, दिलीप दुबे, ज्योत्सना चक्रवर्ती, शरद सक्सेना, मधू श्रीवास्तव मधूलिका व लोकेश शुक्ल आदि कवियों /कवयित्रियों ने काव्य पाठ किया।
सुरेन्द्र गुप्त सीकर ने संचालन किया। गोष्ठी के अंत में समिति के प्रधान मंत्री डा राजीव रंजन पाण्डेय व समिति के संचालक प्रसिद्ध कवि , कहानीकार नीलाम्बर कौशिक ने धन्यवाद ज्ञापित किया।