समाचार

स्कूल निर्माण के लिए ट्रेजर हंट का आयोजन

अंबपानी में दीपक मेहता के प्रयासों से राउंड टेबल इंडिया ने पक्का स्कूल निर्माण आरंभ किया है। इस शुभ कार्य में धन जुटाने के लिए राउंड टेबल इंडिया और लेडीज़ सर्किल इंडिया संस्थाओं ने 21 अप्रैल 2019 (रविवार) को प्रात: 8 बजे सिटीप्लेक्स सिनेमा के सामने ट्रेजर हंट का आयोजन किया गया जिसमें 350 प्रतियोगियों ने भाग लिया। एक घंटे के इस हंट में 80 कारें शहर भर में क्लू खोजने के लिए दौड़ीं और 22 क्लू खोजे।