समाचार

गुरुपूर्णिमा पर्व के अवसर पर सम्मानित हुए कलम-कला साधक

आगरा | विश्वशांति मानव सेवा समिति के कार्यालय में बृजलोक साहित्य – कला – संस्कृति अकादमी के सौजन्य से देशभर के साहित्यकारों, कलाकारों, पत्रकारों को सम्मानित किया गया | उपर्युक्त कार्यक्रम गुरुपूर्णिमा पर्व के पावन अवसर पर आयोजित किया गया | उक्त कार्यक्रम में मुख्यरूप से जयकिशन सिंह एकलव्य को उनकी कलम साधना के लिए साहित्य साधक सम्मान उपाधि से सम्मानित किया गया | इस अवसर पर जिन अन्य महानुभावों को सम्मानित किया गया वे हैं –
राहुल सिंह (मुंबई – महाराष्ट्र), रेशमा शेख (मुंबई – महाराष्ट्र), दिव्या कुमारी जैन (चित्तौड़गढ़ – राजस्थान), एस. डी. ओमी प्रताप (वाराणसी – उ. प्र.), डॉ. राजेन्द्र श्रीवास्तव (फैजाबाद – उ. प्र.), भेरूलाल जैन (कलकत्ता – पं. बंगाल), सनातन कुमार वाजपेयी सनातन (जबलपुर – म. प्र.), बादल प्रयागवासी (प्रयागराज – उ. प्र.), शिव बक्श सागर प्रजापति (फैजाबाद – उ. प्र.), चित्रकार खलीक अहमद खाँ (फैजाबाद – उ. प्र.), सुनील कुमार दिवाकर (लखनऊ – उ. प्र.), शाह आलम (जालौन – उ. प्र.), आचार्य शीलक राम (रोहतक – हरियाणा), सी. एल. दीवाना हिन्दुस्तानी (रीवा – म. प्र.), श्रीमती आभा गुप्ता इन्दौरी (रीवा – म. प्र.), शंकर लाल माहेश्वरी (भीलवाडा – राजस्थान), गौरीशंकर वैश्य विनम्र (लखनऊ – उ. प्र.), आफताब आलम (मुंबई – महाराष्ट्र) आदि |
गौरतलब है कि बृजलोक अकादमी अपनी सहयोगी संस्थाओं के संयुक्त बैनर तले सालभर में चार बार इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन करती है | ये अवसर हैं मकर संक्रांति, होली, गुरूपूर्णिमा और दीपावली | अगला आयोजन दीपावली पर होगा | इस हेतु देशभर से साहित्यकार, कलाकार, पत्रकार अपनी प्रविष्टियां पूर्णतः निशुल्क भिजवा सकते हैं |
सभी उपस्थित महानुभावों का आभार माना मुकेश कुमार ऋषि वर्मा ने और अपनी उपस्थिति दर्ज करायी मोहर सिंह निषाद, राकेश वर्मा, अवधेश कुमार, राजकुमार, प्रीतम, राहुल आदि ने |
रिपोर्ट – मुकेश कुमार ऋषि वर्मा