समाचार

भाषा अध्यापक राजीव डोगरा और छात्रा खुशबू को मिला आंचलिक बोली गौरव सम्मान

साहित्य संगम संस्थान नई दिल्ली के बोली विकास मंच द्वारा मासिक कवि सम्मेलन करवाया गया।जिसमें राजीव और खुशबू को उनकी प्रस्तुति के लिए आंचलिक बोली गौरव सम्मान मिला। उनको यह सम्मान संस्था के अध्यक्ष राजवीर सिंह मंत्र और राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी राज पुरोहित जी ने दिया। खुशबू ने अपने अध्यापक का राजीव डोगरा का धन्यवाद किया और कहा कि उनके मार्गदर्शन के बिना यह संभव नहीं था क्योंकि उन्होंने ही कविता लिखने के लिए उत्साहित किया और आज उसको यह सम्मान मिला। खुशबू के माता पिता प्रवीण कुमार और सपना देवी ने अत्यंत खुशी व्यक्त की।उनके स्कूल के मुख्याध्यापक महेंद्र सिंह,रविंदर नरयाल खण्ड स्त्रोत केंद्रीय समन्वयक खण्ड कांगड़ा के बी.आर.सी और कल्पना गागडा़,अधीक्षक ग्रेड -II, प्रारम्भिक शिक्षा निदेशालय, हिमाचल प्रदेश, ने अत्यंत खुशी व्यक्त की।