समाचार

विलक्षणा एक सार्थक पहल समिति ने प्रतिभाओं का किया सम्मान

रोहतक (न्यूज़)। सामाजिक संस्था विलक्षणा एक सार्थक पहल समिति ने केशव सभागार, हिंदू कॉलेज में राष्ट्रीय स्तर के सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का अयोजन किया। इस सम्मान समारोह में मुख्यातिथि उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, पूर्व परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार, विशिष्ट अतिथि हरियाणा संस्कृत अकादमी के निदेशक डॉ सोमेश्वर दत्त शर्मा, हँसाई नाथ डेरे के महंत बाबा भजनाई नाथ जी मौजूद रहे। इस सम्मान समारोह में जाने माने बॉलीवुड अभिनेता यशपाल शर्मा ने विशेष अतिथि के रूप में में सम्मिलित हुए। हरियाणा कला परिषद की ओर से हास्य एवं लोक कलाकार महाबीर गुड्डू ने अपने दल सहित प्रस्तुति दी।
इस कार्यक्रम में हरियाणवी लोकगायक रणबीर सिंह बड़वासनी, रामकेश जीवनपुर, देशभक्ति गीत गायिका कवि सिंह, हट जा ताऊ पाछै नै फेम विकास कुमार, देव कुमार देवा, रेडियो कलाकार अमित शर्मा अटेला और सुखबीर बहलम्बा ने अपनी प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। दूसरी तरफ हिन्दू कॉलेज की लड़कियों के स्वागत गीत और हरियाणवीं नृत्य की प्रस्तुति ने कार्यक्रम को और खूबसूरत बना दिया। दर्शना कुमारी और डॉ अल्पना सुहासिनी के मंच संचालन ने कार्यक्रम को चार चांद लगा दिए। संस्था की संस्थापक एवं अध्यक्ष डॉ सुलक्षणा अहलावत ने बताया कि समाजहित में कार्य कर रही प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना और उनके कार्यों को उजागर करके अन्य लोगों को प्रेरित करना ही इस सम्मान समारोह का मकसद था। डॉ सुलक्षणा ने बताया कि 12 राज्यों की लगभग 51 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
      हरियाणा कला परिषद के उपाध्यक्ष संजय भसीन और हास्य कलाकार डॉ जगबीर राठी को विलक्षणा संस्कृति एवं कला रत्न से सम्मानित किया गया। वहीं राजकुमार, संतरा देवी को विलक्षणा रत्न से सम्मानित किया गया।
     विनोद अत्रि, दर्शना कुमारी, डॉ अनिल शर्मा, डॉ नरेश भार्गव, अजय लोहान, नमना अहलावत सहित 51 लोगों को विलक्षणा समाज सारथी सम्मान से सम्मानित किया गया।
        संस्था के कार्यों से खुश होकर पूर्व परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने संस्था को एक लाख रुपये सहयोग देने का ऐलान किया।