गीत/नवगीत

गौरवशाली बिहार भूमि

गौतम बुद्ध की ज्ञान स्थली,
महावीर की परिनिर्वाण भूमि।
गुरु गोविंद की अंगड़ाई स्थली।
आर्यभट्ट,बाणभट्ट के यह जन्मभूमि।
सबसे गौरवशाली यह बिहार भूमि।।
महात्मा गांधी की कर्म स्थली,
राजेंद्र प्रसाद की जन्म भूमि।
भिखारी ठाकुर की नृत्य स्थली,
दशरथ मांझी की यह प्रेम भूमि।
सबसे गौरवशाली यह बिहार भूमि।।
संपूर्ण क्रांति की प्रयोग स्थली,
बक्सर लड़ाई की यह रंगभूमि।
पीर अली की ललकार स्थली,
वीर कुंवर सिंह की यह वीर भूमि।
सबसे गौरवशाली यह बिहार भूमि।।
मेहनतकश लोगों की पसंद स्थली,
कर्पूरी ठाकुर,जगदेव प्रसाद और
लालूयादव के सामाजिक राष्ट्रवाद को
मशहूर करने वाली समाजवाद भूमि।
सबसे गौरवशाली यह बिहार भूमि।।
विपरीत परिस्थितियों में लोकतंत्र की
नई परिभाषा गढ़ने वाली पवित्र भूमि।
दुनिया के सबसे पुरानी गणतंत्र स्थली,
वह है वैशाली गणतंत्र की महान भूमि।
सबसे गौरवशाली यह बिहार भूमि।।
दीवार पेंटिंग की शुरुआत स्थली,
मधुबनी,मिथिला की कलाकार भूमि।
चंद्रगुप्त मौर्य की मगध साम्राज्य स्थली,
शेरशाह की वीरता की शानदार भूमि।
सबसे गौरवशाली यह बिहार भूमि।।
किसानी के लिए उपयुक्त गंगा स्थली,
लिटी चोखा के लाजवाब स्वाद भूमि।
केला,लीची,अमरूद की उपज स्थली,
मालदह आम की यह मिठास भूमि।
सबसे गौरवशाली यह बिहार भूमि।।
विंध्यवासिनी की सुर साधना स्थली,
बिस्मिल्लाह खान की रहनुमाई भूमि।
सच्चे दिलवालों की सच्चाई स्थली,
गोपेंद्र गौतम की यह रोशनाई भूमि।
सबसे गौरवशाली यह बिहार भूमि।।
— गोपेंद्र कुमार गौतम

गोपेंद्र कुमार सिन्हा गौतम

शिक्षक और सामाजिक चिंतक देवदत्तपुर पोस्ट एकौनी दाऊदनगर औरंगाबाद बिहार पिन 824113 मो 9507341433