कुण्डली/छंदपद्य साहित्य

हे भारत के कवि!

(सरसी छंद)

नयी पीढ़ी न चाहे नखशिख, न विरह या श्रंगार

इसे चाहिए उत्साह से छने,  वीर रस के उद्गार

लेखनी से कर संबल  और, जिजीविषा ही प्रदान

निभाना कर्तव्य रचनाधर्मी! कर राष्ट्र का उत्थान।1।

भीरुओं के हिय भी जाएँ, जिन वचनों से   डोल

छंद पौरुष के संवाहक, हे कवि!  अब तू   बोल

वीरत्व से भरी बातें सुना, निर्भीक शीश   उठाय

प्रवृत्त हों देशवासी कर्म में,   संदेशा यह  पाय!।2।

राष्ट्र जागरण करे वही जो, जगाए मन  में  आस

लुटाकर अमृत नवजाग्रति का,बुझाए जन की प्यास

इसी उद्देश्य हेतु प्रारम्भ हो,  कर्मपथ   का  अर्चन

छोड़ मीठे मीठे वचन कर,  सिंहनाद -सा   सर्जन।3।

नव पीढ़ी  को  वीरत्व  देना, यही है एक सुध्येय

जिसे  पाने  को  करना होगा, वीर रस से  स्नेह

भारत निर्माण में प्रदत्त करने,अपना लघुतर भाग

धारण कर शिव संकल्प मन में,राष्ट्रकवि! तू जाग!!

आँखों में गौरव-द्युति भरकर,गर्व से वक्ष  तान

सीखा बंधु देशवासियों को,स्वयं पर   अभिमान

संवाहक बन पहुंचा उन्हें, क्रान्ति पूरित  विचार

भारत निर्माण का यह सपना, हो  जाये साकार!

-क्षितिज जैन “अनघ”

 

 

क्षितिज जैन "अनघ"

पिता का नाम- श्री रोहन जैन शिक्षा- कक्षा बारहवीं में अध्ययनरत ईमेल आईडी- kshitijjain415@gmail.com संप्रति- जयपुर में निवास प्रकाशित रचनाएँ- 1 दो पुस्तकों, क्षितिजारूण तथा जीवन पथ का प्रकाशन 2 नव किरण प्रकाशन बीकानेर द्वारा प्रकाशित साझा काव्य संकलन- "काव्य किरण" 3 बुक रिवर्स लखनऊ द्वारा प्रकाशित साझा काव्य संकलन- "अलकनंदा" 4 चिराग प्रकाशन दिल्ली द्वारा प्रकाशित साझा इबुक कहानी संग्रह "इक्कीस श्रेष्ठ कहानियाँ" 5 देश के पंद्रह से अधिक समाचार पत्रों में 90 से अधिक रचनाएँ प्रकाशित 6 देश-विदेश की विविध वेब मैगजीन यथा साहित्य कुंज, साहित्य सुधा व अनुभव में भी रचनाएँ प्रकाशित 8 अंतरा शब्द शक्ति की मासिक पत्रिका, साहित्य नामा मुंबई और जगमग दीपज्योति अलवर आदि पत्रिकाओं में भी रचनाएँ प्रकाशित 9 माही संदेश हिंदी पत्रिका व दैनिक वर्तमान अंकुर के लाइव फेसबुक काव्य सेशन में काव्य पाठ सम्मान व उपलब्धियां 1 नवकिरण सृजन सम्मान 2019 से सम्मानित 2 अलकनंदा साहित्य सम्मान से सम्मानित 3 अखिल भारतीय कुमुद टिक्कू कहानी प्रतियोगिता में कहानी "अन्य श्रेष्ठ कहानी पुरस्कार" में चयनित 4 अंतरा शब्द शक्ति की विशेष कविता प्रतियोगिता में रचनाएँ चयनित जो ईबुक रूप में प्रकाशित हो चुकी हैं 5 नवीन कदम समूह छत्तीसगढ़ द्वारा माँ वीणापाणि सम्मान 2020 प्राप्त 6 दैनिक वर्तमान अंकुर नोएडा द्वारा दैनिक श्रेष्ठ सृजन सम्मान प्राप्त 7 दैनिक नवीन कदम द्वारा कविता को सप्ताह की सर्वश्रेष्ठ कविता का पुरस्कार प्राप्त विशेष - आकाशवाणी माउंट आबू द्वारा 2016 में भेंट वार्ता प्रसारित