सामाजिक

भावना

काम ऐसा करो कि तुम्हें अपने पैदा होने पर गर्व हो.  दुनिया में  हर इंसान के अंदर कुछ करने की क्षमता होती है… कोई किसी से कम नही है..कोई भी इंसान अगर पूरी श्रद्धा के साथ किसी चीज को करने लग जाये तो…निश्चय ही एक न एक दिन कर लेगा…लेकिन इसे करने के लिए आपके अंदर एक भावना का होना जरूरी है…
आपको सफल होना है तो आपके अंदर एक ऐसी भावना होनी चाहिए..जो उस कार्य को करने के लिए आपको मजबूर कर दे.. जिस देश में करीब 20 करोड़ लोग हर रोज भूखे पेट सोने के लिए मजबूर हैं। और जिस देश में हर रोज़ सैकड़ों महिलाएं किसी ना किसी अपराध का शिकार होती हैं…तो मुझे नही लगता उस देश के युवा के पास  इससे बडी भी कोई भावना ढूँढनी पड़े..रूह-रूह में जो आग लगा दे ऐसी भावना को ढूंढ लो .
और जिस दिन आपके अंदर वो भावना पैदा हो गयी न..तो यकीन मानो…दिन-रात को एक कर दोगे पढ़ते पढ़ते…ये मोटी मोटी किताबे रट्टा मार जाओगे..जब ऐसी भावना पैदा हो जायेगी तो आपको motivation video देखना नहीं पड़ेगा… खुद ब खुद करने लगोगे … भावना में बहुत ताकत होती है.. जिस पहाड़ को काटने के लिए बड़े बड़े मशीनों की जररूत होती है….उस कार्य को  दशरथ मांझी ने केवल छेनी हथौड़ा से काट डाला था..
जानते हो कैसे ? क्योकि उनके पास एक भावना थी कि मुझे हर हालात में इसे काट कर गिराना  है..पहाड़ काटने के क्रम में बार बार वे खून से लथपथ होकर जख्मी हुए.. लेकिन उनके मुँह से एक ही शब्द निकलता था…जब तक तोड़ेंगे नहीं, तब तक छोड़ेंगे नहीं…बार बार पहाड़ो के तरफ देख कर कहते थे बहुतै_बड़ा_दंगल_चलेगा_रे हमार तोहार… कड़ी धूप,सर्दी,बरसात में भी वे डटे रहे..और अंततः विशाल पहाड़ का सीना चीर कर रास्ता बना डाले…
तो चलो  ढूंढो अपने आप में ऐसी भावना जो तुम्हे इतिहास रचने को विवश कर दे …वो आग पैदा करो अपने अंदर जिसकी चिंगारिया तुम्हे अपने लक्ष्य तक ले जायेगी.. सोचो मत ठोक दो जी जान …सफलता तुम्हारे पास है.. क़दम बढ़ाओ। रास्ते कभी खत्म नहीं होते बस लोग हिम्मत हार जाते हैं। तैरना सीखना है तो पानी में उतरना ही होगा! किनारे बैठ कर कोई गोताखोर नहीं बनता।।

— सविता राजपुरोहित

सविता जे राजपुरोहित

स्नातक छात्रा जन्म तिथि 11 सितम्बर 2001 पुत्री श्री जबरा राम जी राजपुरोहित गांव :- दामण, तहसील :- बागोड़ा, जिला :- जालौर, राजस्थान (भारत) । =} काव्य दीपमाला (काव्य संग्रह) प्रकाशित =} काव्य प्रभात (काव्य संग्रह) प्रकाशित =} एक किताब""हम भारत के लोग""में सहभागिता, मध्यप्रदेश से =} प्रेम विषय पर लिखित किताब में एक रचना को जगह मिली ,,, हरियाणा के मीन साहित्य संस्कृति मंच पर =} कर्म और कलम शीर्षक से एक रचना इन्दौर समाचार में प्रकाशित =} A poem has been selected to be published in the World Book Records (children's literature) =} 19 की आयु में 7 सम्मान हासिल 1.) साहित्य रत्न सम्मान2021 2.) साहित्य साधक सम्मान2021 3.) फूलवती देवी साहित्य सम्मान2021 4.) साहित्य भूषण सम्मान 2021 5.) राजस्थान सरकार द्वारा गार्गी पुरस्कार से सम्मानित2020 6.) श्रेष्ठ भारत संस्था वणधर द्वारा सम्मानित2019 7.) संस्कृति ज्ञान परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर ब्लॉक स्तर पर सम्मानित2018