कविता

मैं एक लेखक हूं !

हां मैं एक लेखक हूं !
वास्तविकता को अपने शब्दो मैं,
गूथ कर कागज़ पर कुछ यू उतार दिया करता हूं !
बेजान पड़ी चीजों को भी जुबान दिया करता हूं।।

हां मैं एक लेखक हूं!
साहित्यकार का काम होता है,
सच्चा दृष्टिकोण देना हर बात को,
में अपने धीरज और धैर्य से,
रोज नया कुछ लेख उभार देता हूं।।

हां मैं एक लेखक हूं!
नित प्रयास करता हूं कुछ नया लिखने का
रोज एक नया विषय लेकर प्रस्तुत में होता हूं,
लेखनी से में अपनी काल्पनिक को भी
एक वास्तविक आकार देता हूं।।

हां मैं एक लेखक हूं !
कलम में बस्ती है मेरी सांसे,
स्याही को मां सरस्वती का नाम देता हूं,
लिखकर स्याही से में इतिहास हर युग का,
हर घड़ी में साहित्य को सम्मान देता हूं।।

— प्रतिभा दुबे

प्रतिभा दुबे

(स्वतंत्र लेखिका) माता का नाम :– श्रीमती कमलेश शर्मा पिता का नाम:– स्वर्गीय श्री राजेंद्र प्रसाद शर्मा जन्मतिथि :– 13/08/83 जन्म स्थान :– ग्वालियर मध्य प्रदेश पता :–माधवगंज महाराज बड़ा मध्य प्रदेश ग्वालियर मोबाइल 8109159541 पिन कोड 474001 B.Sc. computer science (University) Gwalior PGDCA in computer science (KRG college) लेखन कार्य में अभिरुचि साथ ही सीखने की जिज्ञासा रखती हूं । प्रकाशन - सिद्धि कलश मासिक पत्रिका में प्रकाशन , हम हिन्दुस्तानी साप्ताहिक पत्रिका में प्रकाशन जारी, अंश केसरी , नव भारत , गुरुग्राम पत्रिका , poetry club , ‌Delhi women express, खबर वाहिनी, मुंबई अमरदीप , सबुरी टाइम्स ,असल न्यूज ,जनतंत्र गाथा देव दूत पत्रिका ,प्रोपर न्यूज , दैनिक भास्कर आदि सम्मानित प्रकाशन मैं प्रकाशित ।। सम्मान - साहित्य सिद्धि सम्मान , सामाजिक कार्यकर्ता , संरक्षक आदि सम्मान से सम्मानित।

One thought on “मैं एक लेखक हूं !

  • गुरमेल सिंह भमरा लंदन

    बहुत सुंदर रचना .

Comments are closed.