समाचार

“आया सावन झूम के” का आयोजन

सोशल एंड मोटिवेशनल ट्रस्ट के तत्वाधान में पुणे इकाई का “आया सावन झूम के” का आयोजन पुणे में संपन्न हुआ।
“इस संस्था के संस्थापक श्री रबींद्रनाथ सिंह जी और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमति ममता सिंह जी हैं। यह संस्था न सिर्फ एक संस्था है बल्कि साहित्यिक पाठशाला है जहाँ हर नवांकुर जिनको कुछ लिखने पढ़ने का शौक है वे लोग यहां आकर बहुत अच्छे रचनाकार होकर उभर रहे हैं।यहां हर तरह की विधा, हाइकु, पिरामिड, तांका, सेडोका
मुक्तक ,कहानी ,लघुकथा संस्मरण इत्यादि सिखाए जाते हैं और उन्हें प्रोत्साहन दिया जाता है।”
पुणे इकाई का “आया सावन झूम के”का आयोजन पुणे इकाई की अध्यक्ष इंद्राणी सिन्हा के पुणे स्थित आवास पर किया गया।इस आयोजन में सर्वप्रथम मां सरस्वती वंदना से और दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया।फिर जानी मानी मशहूर कवियत्री किरण दुबे की कविता,गीत और गज़ल गायकी से सुन्दर शमा बंध गई।उसके बाद और रचनाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी ।
संध्या गायकवाड,मीना सचदेव,स्वाति देशमुख,विद्या भट्ट,निशा गर्ग और इंद्राणी सिन्हा ने “आया सावन झूम के”कार्यक्रम में शिरकत की।आयोजन सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ।सभी रचनाकारों ने उम्दा प्रस्तुति दी।जयंती सिन्हा ने सभी कार्यक्रम की तस्वीरें खींची और आयोजन में सहभागिता दी।
इस तरह से सोशल एंड मोटिवेशनल ट्रस्ट के “आया सावन झूम के”का आयोजन पुणे में हुआ । इसी तरह से इस संस्था का परचम हर क्षेत्र हर राज्य में लहरा रहा है।हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं सहित मंच को नमन।

ममता सिंह

पता : नोयडा। ऊत्तर प्रदेश **जन्मतिथि : ०५ जनवरी १९७० **जन्मस्थान : मुज़फ्फरपुर, बिहार। **शिक्षा : स्नातक(प्रतिष्ठा) डा आर बी बी एम महाविद्यालय ।बिहार विश्व विद्यालय,मुज़फ्फरपुर,बिहार। **संगीत प्रभाकर(स्वर), ईलाहाबाद। **उपलब्धियाँ। : आकाशवाणी केन्द्र एवं दूरदर्शन केन्द्र पटना में समाचार,कविता, कहानी लेखन/पठन एवं प्रसारण। **परिचर्चा में सहभागिता। विभिन्न नाटकों/ धारावाहिको/ लघु फिल्मों का निर्माण एवं अभिनय। **विभिन्न सामाजिक/ साहित्यिक/ सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सम्मानित। **संप्रति : अध्यक्ष, सोशल एण्ड मोटिवेशनल ट्रस्ट( निबंधित स्वयं सेवी संस्था)। **संस्था के द्वारा सांस्कृतिक/ साहित्यिक/ जन चेतना से जुडे़ कार्यकलापों का संचालन। जन सेवा कार्य। **मासिक पत्रिका में सम्पादक **विभिन्न राष्ट्रीय अंतराष्ट्रीय पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित रचनाएँ **सम्मान -टी. वी लाइव काव्य गौरव सम्मान **संस्कार भारती लक्ष्मी हरिभाऊ वाकणकर सम्मान **उत्कृष्ट काव्य पाठ स्वर सागर सम्मान **उत्कृष्ट लेखन के निमित्त काव्य सागर सम्मान **बाल साहित्य सम्मान में साहित्यकार सम्मान **काव्य संझा सम्मान भोजपुरी **अनिल कुमार मुखर्जी शिखर सम्मान 2021बिहार आर्ट थिएटर **हुनर दिखाए सम्मान **संस्कार भारती भगीरथ साहित्य सम्मान **सुचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा सम्मान **प्रकाशित रचनाएं : एकल काव्य रचना वैजयन्ति,कहानी प्रकाश्य **अभिराम-३( साझा संकलन) काव्यांजलि **संस्था द्वारा पुस्तक प्रकाशित *रश्मिअनंत( साझासंकलन) *प्रकाश्य : साझा काव्य संकलन रश्मि अनंत भाग – II, नीरनिधि ( साझा लघु कथा ) कहानी, बच्चों की कहानी मोबाईल नं : ७८३८६०३४२४ ई मेल आइडी : mamtalegend@gmail.com