कविता

विवाह वर्षगाँठ की शुभ कामना

‘जय विजय’ के प्रबंध सम्पादक विजय कुमार सिंघल एवं श्रीमती बीनू अग्रवाल के विवाह की २५वीं वर्षगाँठ के अवसर पर —
आज यह शुभ दिन आया है,
 
नवीनता लिए प्रीत की डोरी में बंधा प्यार , —
मोतियों की माला सा अटूट और पवित्र बंधन,
शुभमय प्रीत का आलोक जगाता हुआ ,
नए नए रूप में, मन की भावना दर्शाता हुआ , , 
सुप्रीति की परिभाषा सबको समझाता हुआ, 
संग लाया है ‘ॐ नाम की पावनता,  
प्रेम भाव भरे शब्दो का उच्चारण ,
सुखमय जीवन की नई नई किरणें बिखेरता हुआ,
आज यह शुभ दिन आया है, 
 
गीता ज्ञान  की महिमा सी विचारों में साम्यता, 
परमेश्वर की कृपा से ही जीवन में पूर्ण’ आनंद, 
एक सफल और सुसंस्कृत परिवार का संयोजन’
प्रभु में पूर्ण आस्था और दिव्यता का अवलोकन, 
इन सब में निहित है , जीवन के सुखों का ‘सार’
महक रही है आँगन में प्यारी फूलों की बहार
अपनों का प्यार भरा सन्देश लिए 
आज यह शुभ दिन आया है
 
माता पिता का है आशीष,वन्दित हैं सम्पूर्ण देवगण,  
जिस से कमल सा खिला है, जीवन का हर एक क्षण।,
विजय पताका लहराई है,  आज रोम रोम पुलकित है, 
हर अपना आपका प्यार पाने को कितना उत्सुक है, 
आपके जीवन में सदा छाई रहे खुशियों की बहार ,
आपके जीवन में यह शुभ दिन आये बार बार, 
प्रियजनों ने शुभ कामनाओं का अम्बार लगाया है,
आज यह शुभ दिन आया है
 —जय प्रकाश भाटिया 

जय प्रकाश भाटिया

जय प्रकाश भाटिया जन्म दिन --१४/२/१९४९, टेक्सटाइल इंजीनियर , प्राइवेट कम्पनी में जनरल मेनेजर मो. 9855022670, 9855047845