कविता

एक रिश्ता

खुशमिजाज़ हूँ ,खुशनुमा हूँ

बस तुम से ही मिलता हूँ

खुश्बू  हूँ ,खुशरंग हूँ

मैं  कहाँ बिकता हूँ

तुम्हारे मौन को पढ़ता हूँ

उसे ही तो रोज लिखता हूँ

साया सा  साथ रहता हूँ

अनाम सा एक रिश्ता हूँ

तुम्हारे मन का
खुशगुवार हिस्सा  हूँ
कभी नज्म तो
कभी एक किस्सा हूँ

किशोर कुमार खोरेन्द्र 

किशोर कुमार खोरेंद्र

परिचय - किशोर कुमार खोरेन्द्र जन्म तारीख -०७-१०-१९५४ शिक्षा - बी ए व्यवसाय - भारतीय स्टेट बैंक से सेवा निवृत एक अधिकारी रूचि- भ्रमण करना ,दोस्त बनाना , काव्य लेखन उपलब्धियाँ - बालार्क नामक कविता संग्रह का सह संपादन और विभिन्न काव्य संकलन की पुस्तकों में कविताओं को शामिल किया गया है add - t-58 sect- 01 extn awanti vihar RAIPUR ,C.G.