क्षणिका

४ क्षणिकायें

1

मेरा मन तेरा घर
रहना आजीवन
चिंता ना कोई डर

 

2

रखना सच से वास्ता
जीतो या हारो
जग में पा लो रास्ता

 

3

एक अच्छा हो पाठक
छन्दों की रचना
बनता लेखक साधक

 

4

लौटा कर दो बचपन
हो मनचाहा सब
होने ना दूँ अनबन

किशोर कुमार खोरेन्द्र 

किशोर कुमार खोरेंद्र

परिचय - किशोर कुमार खोरेन्द्र जन्म तारीख -०७-१०-१९५४ शिक्षा - बी ए व्यवसाय - भारतीय स्टेट बैंक से सेवा निवृत एक अधिकारी रूचि- भ्रमण करना ,दोस्त बनाना , काव्य लेखन उपलब्धियाँ - बालार्क नामक कविता संग्रह का सह संपादन और विभिन्न काव्य संकलन की पुस्तकों में कविताओं को शामिल किया गया है add - t-58 sect- 01 extn awanti vihar RAIPUR ,C.G.