उपन्यास अंश

उपन्यास : देवल देवी (कड़ी 42)

38. स्वधर्म स्थापना हेतु शील बलिदान

आहट सुनकर देवलदेवी शय्या से उठकर खड़ी हो गई। कक्ष में शहजादा खिज्र खाँ आ चुका था मदिरा के अत्यधिक सेवन के प्रभाव से लड़खड़ाते कदम, अफीम के असर से लाल होती आँखें, स्याह होंठ। शहजादे को देखकर देवलदेवी को उबकाई आ गई, पर उन्होंने स्वयं पर नियंत्रण रखते हुए कहा, ”आइए शहजादे आलम, दासी कब से आपकी प्रतीक्षा कर रही है।“

राजकुमारी जानती थी कि आज उन्हें स्वधर्म की स्थापना हेतु प्रज्ज्वलित यज्ञ वेदी में अपने देह की आहुति देनी है। एक अपहृतकर्ता के साथ प्रेम प्रदर्शन करना है। एक म्लेच्छ से अपने स्वर्णिम देह की विडंबना करवानी है। धर्म भ्रष्ट करने वाले के साथ शय्या सहवास करना है। नियति के हाथों विवश थी राजकुमारी पर वे जानती थी इसी नियति को उन्हें सुअवसर में परिवर्तित करके प्रतिशोध लेना था।

राजकुमारी की बात सुनकर शहजादा सम्मोहित-सा आगे बढ़ा। राजकुमारी के गुलाबी अधरों पर उसे देखकर कृत्रिम मुस्कान उभरी। उनकी रूपराशि, देहराशि को देख, शहजादा ठगा-सा रह गया। शहजादे को इस वक्त राजकुमारी नख से शिख तक हुस्न का बुत लग रही थी। देवलदेवी के रतनारे नयन और उन पर बिना डोरी के कमान सी भौंहे तथा कपोलों पर खेलते केशों की लटें, होठों की लालिमा, सुंदर ग्रीवा, पुष्ट यौवन उभार, पतली कमर, नितंबों की सुडौलता, थरथराती जांघें और काँपती पिडलियाँ। कामुक शहजादा उस गुर्जर कन्या की देहराशि देख और अधिक कामुक हो उठा।

शहजादे खिज्र खाँ ने आगे बढ़कर राजकुमारी को अपनी बाँहों में भर लिया और उनके उज्जवल कपोलों पर उसने अपने स्याह होंठ रख दिए। राजकुमारी ने घृणा से आँखें बंद कर लीं पर उन्होंने कोई अवरोध उत्पन्न नहीं किया। शहजादे पर कामुकता सवारी करने लगी, उसने देवलदेवी को अपने सीने से भींचकर उनके कोमल हाथ और नाजुक अंगों का मर्दन करने लगा। देवलदेवी भी आँखें मूंदे इस नारकीय पीड़ा को सहन करती रही।

कामक्रीड़ा से अनभिज्ञ होते हुए भी देवलदेवी अपनी उंगुलियों से शहजादे के सिर को सहलाकर पे्रम प्रदर्शन करने लगी। उन्हें समर्पित जान खिज्र खाँ का यौवन उनको निगलने का प्रयत्न करने लगा। सहसा देवलदेवी के कपोलों और अधरों पर चुंबनों की तेज बौछार होने लगी। उनके अंगों का मर्दन करते हुए खिज्र खाँ जब उत्तेजना के शिखर पर पहुँचा तो देवलदेवी ने धीरे से कहा ”शहजादे आलम, आज रात्रि क्या इतना पर्याप्त नहीं है।“

उनकी बात अब कामुक शहजादे के सुनने के वश के बाहर थी। राजकुमारी के कंपित होंठों पर वह अपने मदिरा से फफकते होंठ रखते हुए उनके कोमल अंग को निगलने लगा। राजकुमारी को यूँ लगा जैसे उनके शरीर में जहर बुझा खंजर उतार दिया गया हो। उन्होंने अपने पवित्र शरीर की देश और धर्म की रक्षा के लिए प्रज्ज्वलित यज्ञ में आहुति दे दी। उनके देह के इस बलिदान पर वहाँ अश्रु बहाने वाला कोई न था सिवा उनके। उनके इस बलिदान पर उनकी आँखें स्वतः रो पड़ी। राजकुमारी के कपोलों पर ढुलकते अश्रु के मोती देखकर शहजादा और कामुक हो उठा और राजकुमारी ने आँखें बंद किए हुए अपनी देह को ढीला छोड़ दिया।

सुधीर मौर्य

नाम - सुधीर मौर्य जन्म - ०१/११/१९७९, कानपुर माता - श्रीमती शकुंतला मौर्य पिता - स्व. श्री राम सेवक मौर्य पत्नी - श्रीमती शीलू मौर्य शिक्षा ------अभियांत्रिकी में डिप्लोमा, इतिहास और दर्शन में स्नातक, प्रबंधन में पोस्ट डिप्लोमा. सम्प्रति------इंजिनियर, और स्वतंत्र लेखन. कृतियाँ------- 1) एक गली कानपुर की (उपन्यास) 2) अमलतास के फूल (उपन्यास) 3) संकटा प्रसाद के किस्से (व्यंग्य उपन्यास) 4) देवलदेवी (ऐतहासिक उपन्यास) 5) मन्नत का तारा (उपन्यास) 6) माई लास्ट अफ़ेयर (उपन्यास) 7) वर्जित (उपन्यास) 8) अरीबा (उपन्यास) 9) स्वीट सिकस्टीन (उपन्यास) 10) पहला शूद्र (पौराणिक उपन्यास) 11) बलि का राज आये (पौराणिक उपन्यास) 12) रावण वध के बाद (पौराणिक उपन्यास) 13) मणिकपाला महासम्मत (आदिकालीन उपन्यास) 14) हम्मीर हठ (ऐतिहासिक उपन्यास ) 15) अधूरे पंख (कहानी संग्रह) 16) कर्ज और अन्य कहानियां (कहानी संग्रह) 17) ऐंजल जिया (कहानी संग्रह) 18) एक बेबाक लडकी (कहानी संग्रह) 19) हो न हो (काव्य संग्रह) 20) पाकिस्तान ट्रबुल्ड माईनरटीज (लेखिका - वींगस, सम्पादन - सुधीर मौर्य) पत्र-पत्रिकायों में प्रकाशन - खुबसूरत अंदाज़, अभिनव प्रयास, सोच विचार, युग्वंशिका, कादम्बनी, बुद्ध्भूमि, अविराम,लोकसत्य, गांडीव, उत्कर्ष मेल, अविराम, जनहित इंडिया, शिवम्, अखिल विश्व पत्रिका, रुबरु दुनिया, विश्वगाथा, सत्य दर्शन, डिफेंडर, झेलम एक्सप्रेस, जय विजय, परिंदे, मृग मरीचिका, प्राची, मुक्ता, शोध दिशा, गृहशोभा आदि में. पुरस्कार - कहानी 'एक बेबाक लड़की की कहानी' के लिए प्रतिलिपि २०१६ कथा उत्सव सम्मान। संपर्क----------------ग्राम और पोस्ट-गंज जलालाबाद, जनपद-उन्नाव, पिन-२०९८६९, उत्तर प्रदेश ईमेल ---------------sudheermaurya1979@rediffmail.com blog --------------http://sudheer-maurya.blogspot.com 09619483963