ब्लॉग/परिचर्चा

निम्न स्तर

हम लोग आये दिन हर जगह हर विभाग में चारों तरफ चाहे वो सरकारी हो या गैर सरकारी यह निम्न स्तर शब्द आता है आखिर यह निम्न स्तर शब्द क्या है? इसे हमें जानने की आवश्यकता है चूंकि हमारे यहाँ बहुत ही ज्यादा लोग निम्न स्तर के होते हैं और निम्न स्तर के लोग एवं कर्मचारीयो को देख रहे हैं किसी भी जगह निम्न स्तर के लोगों को जीवन भर निम्न स्तर बने रहना है। निम्न स्तर के लिए आवास व्यवस्था तो कैसी ? निम्न स्तर के ये लोग यह माँग करें कि हमारे निम्न स्तर बच्चों के लिए निम्न स्तर की बाल संरक्षण की जाय।
सबसे पहले आपका ध्यान इस ओर आकृष्ट करना चाहता हूँ।कि इनके अन्दर निम्न स्तर की वृत्ति एक संक्रामक रोग की तरह है।जिसके कीटाणु ——जर्म्स नस-नस में फैल जाते ,जिससे आदमी की महत्वाकांक्षा मर जाती है।
कार्यशक्ति जबाब दे जाती है,किसी भी चीज़ को लेकर न कह सकने का साहस उसमें नहीं रह जाता।वह केवल दूसरों का मुह ताकने हाँ -हाँ करने की एक मशीन में तब्दील हो जाता है जिसका सारा ध्यान निम्न स्तर की कुछ आवश्यकताओं को छोड़कर और किसी चीज़ पर नहीं टीक पाता परिणाम होता है कुछ निम्न स्तर की मांगे कुछ निम्न स्तर के प्रस्ताव भी पारित किये जाते हैं।
यह निम्न स्तर की वृत्ति इनके अन्दर इस तरह घर कर गई है कि इनकी जीवन सम्बन्धी धारणा निम्न स्तर की होकर रह गई है।ये हँसते हैं तो वह हँसीं निम्न स्तर की होती है प्रेम करते हैं तो वह प्रेम निम्न स्तर की होती है।
केवल इतना ही कहना है इस निम्न स्तर की वृत्ति से छुटकारा पाने के लिये हमें कुछ ऐसा करना चाहिए कि आज से हम कहीं भी किसी भी रूप में अपने साथ इस शब्द का प्रयोग नहीं करेंगे। इसलिए कोई दूसरा नाम बदल कर कुछ और रखे तो अच्छा होगा।
——–रमेश कुमार सिंह ♌
——

रमेश कुमार सिंह 'रुद्र'

जीवन वृत्त-: रमेश कुमार सिंह "रुद्र"  ✏पिता- श्री ज्ञानी सिंह, माता - श्रीमती सुघरा देवी।     पत्नि- पूनम देवी, पुत्र-पलक यादव एवं ईशान सिंह ✏वंश- यदुवंशी ✏जन्मतिथि- फरवरी 1985 ✏मुख्य पेशा - माध्यमिक शिक्षक ( हाईस्कूल बिहार सरकार वर्तमान में कार्यरत सर्वोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरैया चेनारी सासाराम रोहतास-821108) ✏शिक्षा- एम. ए. अर्थशास्त्र एवं हिन्दी, बी. एड. ✏ साहित्य सेवा- साहित्य लेखन के लिए प्रेरित करना।      सह सम्पादक "साहित्य धरोहर" अवध मगध साहित्य मंच (हिन्दी) राष्ट्रीय सचिव - राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना उज्जैन मध्यप्रदेश,      प्रदेश प्रभारी(बिहार) - साहित्य सरोज पत्रिका एवं भारत भर के विभिन्न पत्रिकाओं, साहित्यक संस्थाओं में सदस्यता प्राप्त। प्रधानमंत्री - बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन इकाई सासाराम रोहतास ✏समाज सेवा - अध्यक्ष, शिक्षक न्याय मोर्चा संघ इकाई प्रखंड चेनारी जिला रोहतास सासाराम बिहार ✏गृहपता- ग्राम-कान्हपुर,पोस्ट- कर्मनाशा, थाना -दुर्गावती,जनपद-कैमूर पिन कोड-821105 ✏राज्य- बिहार ✏मोबाइल - 9572289410 /9955999098 ✏ मेल आई- rameshpunam76@gmail.com                  rameshpoonam95@gmail.com ✏लेखन मुख्य विधा- छन्दमुक्त एवं छन्दमय काव्य,नई कविता, हाइकु, गद्य लेखन। ✏प्रकाशित रचनाएँ- देशभर के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में एवं  साझा संग्रहों में रचनाएँ प्रकाशित। लगभग 600 रचनाएं पत्र-पत्रिकाओं तथा 50 साझा संग्रहों एवं तमाम साहित्यिक वेब पर रचनाये प्रकाशित। ✏साहित्य में पहला कदम- वैसे 2002 से ही, पूर्णरूप से दिसम्बर 2014 से। ✏ प्राप्त सम्मान विवरण -: भारत के विभिन्न साहित्यिक / सामाजिक संस्थाओं से  125 सम्मान/पुरस्कार प्राप्त। ✏ रूचि -- पढाने केसाथ- साथ लेखन क्षेत्र में भी है।जो बातें मेरे हृदय से गुजर कर मानसिक पटल से होते हुए पन्नों पर आकर ठहर जाती है। बस यही है मेरी लेखनी।कविता,कहानी,हिन्दी गद्य लेखन इत्यादि। ~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~ आदरणीय मित्र मेरे अन्य वेबसाईट एवं लिंक--- www.rameshpoonam.wordpress.com http://yadgarpal.blogspot.in http://akankshaye.blogspot.in http://gadypadysangam.blogspot.in http://shabdanagari.in/Website/nawaunkur/Index https://jayvijay.co/author/rameshkumarsing ~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~ आपका सुझाव ,सलाह मेरे लिए प्रेरणा के स्रोत है ~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

3 thoughts on “निम्न स्तर

  • निवेदिता चतुर्वेदी

    अच्छा लेख।

  • विजय कुमार सिंघल

    रोचक और विचारणीय लेख !

  • गुरमेल सिंह भमरा लंदन

    निमन सत्तर की बात सोचने लाएक !

Comments are closed.