कविता

सत्य

सत्य
मंदिर की सीढ़ियों को चढ़ने से
या
भगवा वस्त्र धारण करने से
कोई नहीं हो जाता
ईश्वर का भक्त
भौतिक जगत की माया से
विज्ञान की कसौटी पर
खरे उतरे सत्य से
परे है वह
मनुष्य विचार करो
विचार तुम्हारे जहाँ से आते है
वही पर है
वह निरपेक्ष सत्य
विश्वास और
अन्धविश्वास के दायरे से
अलग है उस अमूर्त का अस्तित्व

किशोर कुमार खोरेन्द्र

 

 

किशोर कुमार खोरेंद्र

परिचय - किशोर कुमार खोरेन्द्र जन्म तारीख -०७-१०-१९५४ शिक्षा - बी ए व्यवसाय - भारतीय स्टेट बैंक से सेवा निवृत एक अधिकारी रूचि- भ्रमण करना ,दोस्त बनाना , काव्य लेखन उपलब्धियाँ - बालार्क नामक कविता संग्रह का सह संपादन और विभिन्न काव्य संकलन की पुस्तकों में कविताओं को शामिल किया गया है add - t-58 sect- 01 extn awanti vihar RAIPUR ,C.G.