गीतिका/ग़ज़ल

ग़ज़ल

निशा की गोद में शब भर दिया लेकर भटकता है,
कोई पूछे तो ये पागल सा चंदा ढूंढता क्या है |

रपट लिख लो दरोगा जी मेरा महबूब खोया है,
मुझे शक चाँद पर साहिब सुबह से घर में सोया है |

नहीं शब ने बताया है न पेचोखम ए बिस्तर ने ,
नहीं सोई फकत रोई रूमालो हाल कहता है |

खड़ी कर दूं कतारें मैं वफ़ा के ताजमहलों की ,
तुम्हें मुमताज होने से बताओ किसने रोका है |

भरी महफ़िल में होकर भी रहा ‘आलोक’ तन्हा ही ,
तुम्हारे इश्क में जानम ग़ज़ल ही गुनगुनाता है |

अनन्त आलोक

अनन्त आलोक

नाम - अनन्त आलोक जन्म - 28 - 10 - 1974 षिक्षा - वाणिज्य स्नातक शिक्षा स्नातक, पी.जी.डी.आए.डी., व्यवसाय - अध्यापन विधाएं - कविता, गीत, ग़़ज़ल, हाइकु बाल कविता, लेख, कहानी, निबन्ध, संस्मरण, लघुकथा, लोक - कथा, मुक्तक एवं संपादन। लेखन माध्यम - हिन्दी, हिमाचली एंव अंग्रेजी। विशेष- हि0प्र0 सिरमौर कला संगम द्वारा सम्मानित पर्वतालोक की उपाधि - विभिन्न शैक्षिक तथा सामाजिक संस्थाओं द्वारा अनेकों प्रशस्ति पत्र, सम्मान - नौणी विश्वविद्यालय द्वारा सम्मान व प्रशस्ति पत्र - दो वर्ष पत्रकारिता आकाशवाणी से रचनाएं प्रसारित - दर्जनों पत्र-पत्रिकाओं में रचनाएं प्रकाशित - काव्य सम्मेलनों में निरंतर भागीदारी - चार दर्जन से अधिक बाल कविताएं, कहानियां विभिन्न बाल पत्रिकाओं में प्रकाशित प्रकाशन - तलाश (काव्य संग्रह) 2011 संपर्क सूत्र - साहित्यालोक, बायरी, डा0 ददाहू, त0 नाहन, जि0 सिरमौर, हि0प्र0 173022 9418740772, 9816642167

One thought on “ग़ज़ल

  • गुरमेल सिंह भमरा लंदन

    ग़ज़ल बहुत अच्छी लगी .

Comments are closed.