कविता

हिंदी से हिन्दुस्तान

हिंदी से हिन्दुस्तान
सदियों की महारानी हिंदी
भारत की दुःख – सुख की बिंदी
चंदवरदाई का ‘ पृथ्वीराज रासो ‘ ये
खुसरो की खड़ी बोली की
मुकरी , पहेली , कव्वाली है।
जायसी के ‘ पद्मावत ‘ की प्रेम कथा ये
सूर के बाल कृष्ण लीला ये
तुलसी के बसते इसमें राम
कुंवर बाई , मीरा ने गया जिसे
जिससे रीझे थे घनश्याम
प्रेम चंद की लेखनी ये
भारतेंदु का नाटक – गद्य है
‘ द्विवेदी युग ‘ की गति ये
आंदोलन का दस्तावेज ये
ब्रिटिश तानाशाही में भी
तिलक का गणेश उत्सव ये
वीरों का यह देश – प्रेम
लिख – गा के गीत भगत सिंह
तब फंदे पर झूला था।
विविध भाषियों को इसने
आजादी से जोड़ा था।
है यह गांधी की राष्ट्र भाषा
उत्तर से कन्या कुमारी तक
डोर एकता में है बांधा
कैसा मधु रस घोला था
मैथिली शरण की ये राष्ट्र भक्ति
है पंत चितरे प्रकृति यह
सुभद्रा कुमारी चौहान का वात्सल्य यह
महादेवी का विरह राग यह
प्रदीप की देश भक्ति यह
त्रिलोचन का सॉनेट यह
कामिल बुल्के की राम कथा यह
फैज , कैफ़ी आजमी की गजल ये
आजादी की संस्कृति यह
हरिवंश की मधुशाला है
कवियों का कवि सम्मेलन यह
नीरज की प्रसिद्धि यह
निदा फाजली का पुरस्कार यह
नरेंद्र मोदी की प्रतिनिधि यह
सिनेमा की नायिका यह
बाजारवाद की भाषा यह
संचार क्रान्ति का माउस है
बिना प्रयासों के अब हिंदी
हिंदी हो रही है ग्लोबल
विदेशों में है बोलवाला
झूमे संगीत सुहाना
भारत की है गौरव गाथा
सम्मानित यहां हर भाषा
हिंदी से ‘ मंजु ‘ हिन्दुस्तान।

मंजु गुप्ता
वाशी , नवी मुम्बई

मंजु गुप्ता

जन्म : २१. २. १९५३ , ऋषिकेश , उत्तरांचल शिक्षा : एम.ए ( राजनीति शास्त्र ) , बी.एड शिक्षण : हिंदी शिक्षिका, जयपुरियार सीबीएससी हाईस्कूल, सानपाड़ा नवीमुंबई संप्रति : सेवा निवृत मुख्य अध्यापिका , श्री राम है स्कूल , नेरूल , नवी मुंबई। कृतियाँ :प्रांतपर्वपयोधि काव्य,दीपक नैतिक कहानियाँ,सृष्टि खंडकाव्य,संगम काव्य अलबम नैतिक कहानियाँ , भारत महान बालगीत सार निबंध,परिवर्तन कहानियाँ। प्रेस में : जज्बा ( देश भक्ति गीत ) रुचियाँ : बागवानी , पेंटिंग , प्रौढ़ शिक्षा और सामाजिकता प्रकाशन : देश - विदेश की विभिन्न समाचारपत्रों ,पत्रिकाओं में रचनाएँ प्रकाशित। उपलब्धियां : समस्त भारत की विशेषताओं को प्रांतपर्व पयोधि में समेटनेवाली प्रथम महिला कवयित्री , मुंबई दूरदर्शन से सांप्रदायिक सद्भाव पर कवि सम्मेलन में सहभाग , गांधी जीवन शैली निबंध स्पर्धा में तुषार गांधी द्वारा विशेष सम्मान से सम्मानित , माॅडर्न कॉलेज वाशी द्वारा सावित्री बाई फूले पुरस्कार से सम्मानित , भारतीय संस्कृति प्रतिष्ठान द्वारा प्रीत रंग में स्पर्धा में पुरस्कृत , आकाशवाणी मुंबई से कविताएँ प्रसारित , विभिन्न व्यंजन स्पर्धाओं में पुरस्कृत, दूरदर्शन पर अखिल भारतीय कविसम्मेलन में सहभाग । सम्मान : वार्ष्णेय सभा मुंबई , वार्ष्णेय चेरिटेबल ट्रस्ट नवी मुंबई , एकता वेलफेयर असोसिएन नवी मुंबई , मैत्री फाउंडेशन विरार , कन्नड़ समाज संघ , राष्ट्र भाषा महासंघ मुंबई , प्रेक्षा ध्यान केंद्र , नवचिंतन सावधान संस्था मुंबई कविरत्न से सम्मानित , हिन्द युग्म यूनि कवि सम्मान , राष्ट्रीय समता स्वतंत्र मंच दिल्ली द्वारा महिला शिरोमणी अवार्ड के लिए चयन आदि। संपर्क :19, द्वारका, प्लॉट क्रमांक 31, सेक्टर 9A वाशी, नवी मुंबई400703 भारत . फोन : 022 - 27882407 / 09833960213 ई मेल : writermanju@gmail.com