हाइकु/सेदोका

हाइकु

सुख – दुःख के हाइकु प्रेषित कर रही हूँ .

सुख – दुःख की
सुइयों से चलती
जीवन घड़ी .


अटूट डोर
से बंधा सुख – दुःख
जीवन संग .


भव – यात्रा में
सुख – दुःख ताउम्र
संग चलते .

कर्म रेखा से
खींचे सुख – दुःख की
जीवन झाँकी.

गीत – काव्य में
ढले मन की गाथा
सुख – दुःख में .


सुख के बाद
दुःख का सिन्धु बहे
अश्क धारों में .


सुख – दुःख को
जो गले लगाए वो
समता पाता .


दिन – रात – सा
सुख – दुःख का क्रम
चले जीने में .
9
सुख – दुःख की
झड़ी कब बरसे
कोइ न जाने .
१०
जीवन नदी
सुख – दुःख धारा में
थपड़े खाती .
११
चले साथ में
सुख – दुःख भव में
हम ‘ औ ‘ तुम .
१२
सुख – दुःख हैं
जीवन सिक्के के दो
रूप अनोखे .
१३
जीवन नदी
में सुख – दुःख धारा
बहे ताउम्र .

मंजु गुप्ता

मंजु गुप्ता

जन्म : २१. २. १९५३ , ऋषिकेश , उत्तरांचल शिक्षा : एम.ए ( राजनीति शास्त्र ) , बी.एड शिक्षण : हिंदी शिक्षिका, जयपुरियार सीबीएससी हाईस्कूल, सानपाड़ा नवीमुंबई संप्रति : सेवा निवृत मुख्य अध्यापिका , श्री राम है स्कूल , नेरूल , नवी मुंबई। कृतियाँ :प्रांतपर्वपयोधि काव्य,दीपक नैतिक कहानियाँ,सृष्टि खंडकाव्य,संगम काव्य अलबम नैतिक कहानियाँ , भारत महान बालगीत सार निबंध,परिवर्तन कहानियाँ। प्रेस में : जज्बा ( देश भक्ति गीत ) रुचियाँ : बागवानी , पेंटिंग , प्रौढ़ शिक्षा और सामाजिकता प्रकाशन : देश - विदेश की विभिन्न समाचारपत्रों ,पत्रिकाओं में रचनाएँ प्रकाशित। उपलब्धियां : समस्त भारत की विशेषताओं को प्रांतपर्व पयोधि में समेटनेवाली प्रथम महिला कवयित्री , मुंबई दूरदर्शन से सांप्रदायिक सद्भाव पर कवि सम्मेलन में सहभाग , गांधी जीवन शैली निबंध स्पर्धा में तुषार गांधी द्वारा विशेष सम्मान से सम्मानित , माॅडर्न कॉलेज वाशी द्वारा सावित्री बाई फूले पुरस्कार से सम्मानित , भारतीय संस्कृति प्रतिष्ठान द्वारा प्रीत रंग में स्पर्धा में पुरस्कृत , आकाशवाणी मुंबई से कविताएँ प्रसारित , विभिन्न व्यंजन स्पर्धाओं में पुरस्कृत, दूरदर्शन पर अखिल भारतीय कविसम्मेलन में सहभाग । सम्मान : वार्ष्णेय सभा मुंबई , वार्ष्णेय चेरिटेबल ट्रस्ट नवी मुंबई , एकता वेलफेयर असोसिएन नवी मुंबई , मैत्री फाउंडेशन विरार , कन्नड़ समाज संघ , राष्ट्र भाषा महासंघ मुंबई , प्रेक्षा ध्यान केंद्र , नवचिंतन सावधान संस्था मुंबई कविरत्न से सम्मानित , हिन्द युग्म यूनि कवि सम्मान , राष्ट्रीय समता स्वतंत्र मंच दिल्ली द्वारा महिला शिरोमणी अवार्ड के लिए चयन आदि। संपर्क :19, द्वारका, प्लॉट क्रमांक 31, सेक्टर 9A वाशी, नवी मुंबई400703 भारत . फोन : 022 - 27882407 / 09833960213 ई मेल : writermanju@gmail.com

One thought on “हाइकु

  • विभा रानी श्रीवास्तव

    प्रयास अच्छा है

Comments are closed.