लघुकथा

एक औरत

“काजल लगाने के बाद तुम्हारी आँखें कितनी सुंदर हो जाती हैं?”
“जी, मेरे बॉस भी यही कहते हैं|”
“अच्छा, तुम्हारे कपड़ों का चयन भी बहुत अच्छा है, तुम पर एकदम फिट!”
“बॉस को भी यही लगता है”
“ओह, तुम चेहरे पर जो मेकअप करती हो, उससे तुम्हारा रंग कितना खिल उठता है|”
“बॉस भी बिलकुल यही शब्द कहते हैं…”
“उफ़…. तुम्हारा पति मैं हूँ या बॉस?”
“आपकी नज़रें पति जैसी नहीं, बॉस जैसी हैं, वर्ना इन सबके पीछे एक औरत भी है|”

— चंद्रेश कुमार छतलानी

डॉ. चंद्रेश कुमार छतलानी

डॉ. चंद्रेश कुमार छतलानी शिक्षा: विद्या वाचस्पति (Ph.D.) सम्प्रति: सह आचार्य (कम्प्यूटर विज्ञान) साहित्यिक लेखन विधा: कविता, लघुकथा, बाल कथा, कहानी 18 पुस्तकें प्रकाशित, 10 संपादित पुस्तकें 52+ शोध पत्र प्रकाशित 70+ राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय सम्मान प्राप्त फ़ोन: 9928544749 ईमेल: writerchandresh@gmail.com डाक का पता: 3 प 46, प्रभात नगर, सेक्टर-5, हिरण मगरी, उदयपुर (राजस्थान) – 313 002 यू आर एल: https://sites.google.com/view/chandresh-c/about ब्लॉग: http://laghukathaduniya.blogspot.in/