भजन/भावगीत

मैय्या-भजन

मेरी प्रकाशित पुस्तक ‘श्री हरि-भजनामृत” से नवरात्रों के लिए मैय्या-भजन

आई नवरातों की वेला मैय्या आ जाओ                                  6827/8.10.10
आके भक्तों को दरश दिखा जाओ-आई नवरातों की वेला————————
1.तेरे नाम की खेतरी बीजी अब है तेरे हवाले
खेतरी ही क्या जगजननी तू सारे जग को संभाले
जगजननी कमाल दिखा जाओ-आई नवरातों की वेला————————
2.तेरे नाम की जोत जलाई दूर करो अंधियारे
सूरज-चंदा भी तेरे दर से आएं लेने उजाले
आके ज्ञान की जोत जला जाओ-आई नवरातों की वेला————————
3.तेरे नाम की चुनरी मंगाई गोटे से खूब सजाई
बस इतनी-सी आरज़ू है स्वीकारो हे महामाई
ओढ़ो लालों-लाल बना जाओ-आई नवरातों की वेला————————
4.तेरे नाम से भवन सजाया आन विराजो मैय्या
अपनी कृपा की बरखा करदो मैय्या भव से तरैया
भवनांवाली दरश दिखा जाओ-आई नवरातों की वेला————————

(तर्ज़-हे गरीबनवाज़ मेरी बांहं फड़ लै————)

 

 
मेरे अंगनवा आय गई रे मेरी अम्बे भवानी                             6830/10.10.10
अम्बे भवानी जगदम्बे भवानी-मेरे अंगनवा आय—————
1.प्रेम से मंगवाई लाल चुनरिया
उसपे सुनहरी गोटा-किनरिया
शीश पे अपने सजाय गई रे मेरी अम्बे भवानी-मेरे अंगनवा आय——–
2.प्रेम से मैं लाई लाल-लाल चूड़ा
हीरे-रतन से जड़ा है देखो पूरा
बांहों में अपने सजाय गई रे मेरी अम्बे भवानी-मेरे अंगनवा आय————–
3.प्रेम से सोने की पायलिया मंगाई
घुंघरू की खनक सुन आई महामाई
पायल पहनके रिझाय गई रे मेरी अम्बे भवानी
आकर रास रचाय गई रे मेरी अम्बे भवानी
भक्तों को संग में नचाय गई रे मेरी अम्बे भवानी-मेरे अंगनवा आय———
4.भाग जगाने आई महामाई
खुशियां-ही-खुशियां लाई महामाई
मुझको अपना बनाय गई रे मेरी अम्बे भवानी-मेरे अंगनवा आय———-
जीवन सफल बनाय गई रे मेरी अम्बे भवानी-मेरे अंगनवा आय————

(तर्ज़-भक्तों को दर्शन दे गई रे इक छोटी-सी कन्या————)

*लीला तिवानी

लेखक/रचनाकार: लीला तिवानी। शिक्षा हिंदी में एम.ए., एम.एड.। कई वर्षों से हिंदी अध्यापन के पश्चात रिटायर्ड। दिल्ली राज्य स्तर पर तथा राष्ट्रीय स्तर पर दो शोधपत्र पुरस्कृत। हिंदी-सिंधी भाषा में पुस्तकें प्रकाशित। अनेक पत्र-पत्रिकाओं में नियमित रूप से रचनाएं प्रकाशित होती रहती हैं। लीला तिवानी 57, बैंक अपार्टमेंट्स, प्लॉट नं. 22, सैक्टर- 4 द्वारका, नई दिल्ली पिन कोड- 110078 मोबाइल- +91 98681 25244

2 thoughts on “मैय्या-भजन

  • लीला बहन , आप के लिखे भजन बहुत सरल और अछे लगे .

    • लीला तिवानी

      प्रिय गुरमैल भाई जी, ये कल फंक्शन में गाने हैं. सार्थक प्रतिक्रिया के लिए शुक्रिया.

Comments are closed.