मुक्तक/दोहा

दोहा मुक्तक

जीवन यज्ञ प्रकाश हैं, यही तीज त्यौहार
भर देते खुशियां शहर, आप लिए व्यवहार
गाँव गिरांव सुदूर से, आशा लाए ठौर
मिलते जलते एक सम, धागा दीप कतार।।-1

कुशल क्षेम की चाहना, मिलकर पूछें लोग
मेवा मिश्री पाहुनी, नूतन वर्षा जोग
मिल जाते है एक संग, जाने कितने हाथ
भर जाए प्रकाश घर, लगता छप्पन भोग।।-2

पर्व प्रकाश प्रसन्नता, दीपावली अजोर
साफ़ सफाई स्वच्छता, करें पटाखे शोर
गले मिलें सब हीत मीत, भारत माँ के पूत
सीमा बीर सराहिए, उगता सूरज भोर।।-3

— महातम मिश्र, गौतम गोरखपुरी

*महातम मिश्र

शीर्षक- महातम मिश्रा के मन की आवाज जन्म तारीख- नौ दिसंबर उन्नीस सौ अट्ठावन जन्म भूमी- ग्राम- भरसी, गोरखपुर, उ.प्र. हाल- अहमदाबाद में भारत सरकार में सेवारत हूँ