कविता

पुरुषार्थ से पुरुष

पुरुषवादी जगत में
पुरुष है सृष्टि का बीज
संतति की वंश वृद्धि का स्रोत
अनेक रिश्तों से अलंकृत
माँ – पिता का लाडला ध्रुव – सा बेटा
बहन की आँखों का तारा प्रह्लाद – सा भाई
कामनी का प्रेमी , पति , हमसफ़र बन
जीवन को रसमय , रंगीन करता
संतति का पिता बन  फर्ज निभाता
है लाठी का सहारा माँ – पिता का
बन के दादा नाना , चाचा , ताऊ , मामा
कितने सारे रिश्तों को निभाता पुरुष
सिंह – सा शूरवीर , स्वतंत्र , स्वाभिमानी
पौरुष प्रकृति का है ताना – बाना
पुरुषार्थ की  पूर्णिमा से 
धरा पर
प्रेम , सामजिकता , समरसता की चांदनी बिखेरता
लेकिन जब मानसिकता विकृत होती 
तब
दामिनी सरीखी नारी जाति से 
करे कुकृत्य 
होता तब समाज
अनाचार के अमा से  आच्छादित
दुष्कर्मी का देता  सबूत
वेबफाई , दुर्व्यहार , कुकृत्य का काला  कलंक
समाज को लीलता
क्या ही अच्छा हो 
हर पुरुष 
राम – सा मर्यादित हो
सदवृति का उदात्त चरित्र बन
सुसमाज संसार  का सृजन , सर्जन करे ।

मंजू गुप्ता 
वाशी , नवी मुंबई

मंजु गुप्ता

जन्म : २१. २. १९५३ , ऋषिकेश , उत्तरांचल शिक्षा : एम.ए ( राजनीति शास्त्र ) , बी.एड शिक्षण : हिंदी शिक्षिका, जयपुरियार सीबीएससी हाईस्कूल, सानपाड़ा नवीमुंबई संप्रति : सेवा निवृत मुख्य अध्यापिका , श्री राम है स्कूल , नेरूल , नवी मुंबई। कृतियाँ :प्रांतपर्वपयोधि काव्य,दीपक नैतिक कहानियाँ,सृष्टि खंडकाव्य,संगम काव्य अलबम नैतिक कहानियाँ , भारत महान बालगीत सार निबंध,परिवर्तन कहानियाँ। प्रेस में : जज्बा ( देश भक्ति गीत ) रुचियाँ : बागवानी , पेंटिंग , प्रौढ़ शिक्षा और सामाजिकता प्रकाशन : देश - विदेश की विभिन्न समाचारपत्रों ,पत्रिकाओं में रचनाएँ प्रकाशित। उपलब्धियां : समस्त भारत की विशेषताओं को प्रांतपर्व पयोधि में समेटनेवाली प्रथम महिला कवयित्री , मुंबई दूरदर्शन से सांप्रदायिक सद्भाव पर कवि सम्मेलन में सहभाग , गांधी जीवन शैली निबंध स्पर्धा में तुषार गांधी द्वारा विशेष सम्मान से सम्मानित , माॅडर्न कॉलेज वाशी द्वारा सावित्री बाई फूले पुरस्कार से सम्मानित , भारतीय संस्कृति प्रतिष्ठान द्वारा प्रीत रंग में स्पर्धा में पुरस्कृत , आकाशवाणी मुंबई से कविताएँ प्रसारित , विभिन्न व्यंजन स्पर्धाओं में पुरस्कृत, दूरदर्शन पर अखिल भारतीय कविसम्मेलन में सहभाग । सम्मान : वार्ष्णेय सभा मुंबई , वार्ष्णेय चेरिटेबल ट्रस्ट नवी मुंबई , एकता वेलफेयर असोसिएन नवी मुंबई , मैत्री फाउंडेशन विरार , कन्नड़ समाज संघ , राष्ट्र भाषा महासंघ मुंबई , प्रेक्षा ध्यान केंद्र , नवचिंतन सावधान संस्था मुंबई कविरत्न से सम्मानित , हिन्द युग्म यूनि कवि सम्मान , राष्ट्रीय समता स्वतंत्र मंच दिल्ली द्वारा महिला शिरोमणी अवार्ड के लिए चयन आदि। संपर्क :19, द्वारका, प्लॉट क्रमांक 31, सेक्टर 9A वाशी, नवी मुंबई400703 भारत . फोन : 022 - 27882407 / 09833960213 ई मेल : writermanju@gmail.com