कविता

कविता : कुछ एहसास हुआ था…

हमने उसे जब छुआ था,
कुछ एहसास हुआ था,
साँसे थी वो उसकी,
या सिगार का धुआँ था!

हमने उसे जब छुआ था,
कुछ एहसास हुआ था,
घर था वो सितारो का,
या गहरा कोई कुआँ था!

हमने उसे जब छुआ था,
कुछ एहसास हुआ था,
नकाब था वो उसका या,
सर्द मौसम का कुहा था!

हमने उसे जब छुआ था,
कुछ एहसास हुआ था,
पलकें थी वो उसकी या,
मुलायम कोई रूआ था!

हमने उसे जब छुआ था,
कुछ एहसास हुआ था,
हकीकत था वो “तन्वी”या,
ख्वाबों का कोई जुआ था!

तन्वी सिंह

तन्वी सिंह

नाम- तन्वी सिंह पिता- शम्भूनाथ सिंह जन्म- 19 अक्टूबर 1988 को बिहार के आरा शहर में! शिक्षा- हरप्रसाद दास जैन कॉलेज आरा से मनोविज्ञान से स्नातक! उपलब्धियां – हिंदी चेतना पत्रिका (अंतराष्ट्रीय), अखंड भारत पत्रिका, ऑनलाइन पत्रिका प्रयास, साहित्य अमृत पत्रिका, साहित्य गंधा पत्रिका, विश्वगाथा पत्रिका ! काव्यशाला किताब, काव्य और कहानी साझा संग्रह में रचनाये प्रकाशित! पता- माँ-लय हॉउस, महावीर कॉलोनी, नियर जैन आरा मशीन, अनपरा मोड़ बीना परासी रोड, सोनभद्र ( यू.पी)- 231224