गीत/नवगीत

नेता जी का दौरा

सुबह सुबह अपने शहर को देखकर मै हैरान था !
सब कुछ बदला हुआ सा देखकर मै परेशान था !!

मुश्किल था उन गन्दी सड़को पर चलने के लिये
मासुम बचपन मजबुर है वहा पर पलने के लिये !
बदबुदार नालो के बीच रहना उनकी मजबुरी थी
ये रातो रात साफ हो गये ये किसका ऐहसान था !!

सुबह सुबह अपने शहर को देखकर मै हैरान था !
सब कुछ बदला हुआ सा देखकर मै परेशान था !!

आज सारी सड़के साफ और सजायी हुयी थी
फुलो के गमलो और रोशनी मे नहायी हुयी थी !
सड़के मुझे कह रही थी हम सब है बहुत खुश
किसने मेरा स्वरुप बदला वो कौन कद्रदान था !!

सुबह सुबह अपने शहर को देखकर मै हैरान था !
सब कुछ बदला हुआ सा देखकर मै परेशान था !!

मै समझ नही पा रहा था खैर जो भी हो मगर
कभी न दिखने वाला प्रशासन भी आया नजर !
सड़क पर पलने वालो का घर था आज गायब
कहा होगे वो मासुम इस बात से मै अन्जान था !!

सुबह सुबह अपने शहर को देखकर मै हैरान था
सब कुछ बदला हुआ सा देखकर मै परेशान था !!

कुछ सड़के सीलबंद और कुछ जाम से बेहाल
जनता के प्रतिनिधि मस्त और जनता बदहाल !
जो उस जाम के चलते अस्पताल न पहुच सका
आखरी साँस ली वो बुढ़िया का बेटा जवान था !!

सुबह सुबह अपने शहर को देखकर मै हैरान था !
सब कुछ बदला हुआ सा देखकर मै परेशान था !!

गुलाबो से सजाया हुआ था एक बेहतरीन मंच
स्वागत और वादो के भाषणो का चला प्रपंच !
जो फुल गले मे थे अब बेकार रोड पर पड़े थे
हर फुल पुछ रहा है हमारा ये कैसा सम्मान था !!

सुबह सुबह अपने शहर को देखकर मै हैरान था !
सब कुछ बदला हुआ सा देखकर मै परेशान था !!

— बेख़बर देहलवी

बेख़बर देहलवी

नाम-विनोद कुमार गुप्ता साहित्यिक नाम- बेख़बर देहलवी लेखन-गीत,गजल,कविता और सामाजिक लेख विधा-श्रंगार, वियोग, ओज उपलब्धि-गगन स्वर हिन्दी सम्मान 2014 हीयूमिनिटी अचीवर्स अवार्ड 2016 पूरे भारत मे लगभग 500 कविताओं और लेख का प्रकाशन