कवितागीत/नवगीत

प्रेम क्या है?

प्रेम एक गीत है
जो ज़िंदगी के साथ शुरु होता है
ज़िंदगी के बाद अमर.

 

प्रेम एक पहचान है
जो उसको भी अपना बना लेता है
जो सर्वथा अनजान है.

 

प्रेम एक अनुभूति है
जो संयोग में हर्षाती है
वियोग में भी संबल बनती है.

 

प्रेम आंसुओं की निर्झरिणी है
जो मिलने पर भी झरती है
बिछुड़ने पर भी उपस्थिति दर्ज़ करती है.

 

 

प्रेम असीम-अनमोल होता है
इसमें बस प्रेम का कहा-अनकहा बोल होता है
इसमें दूर-पास का कोई खोल नहीं होता है.

*लीला तिवानी

लेखक/रचनाकार: लीला तिवानी। शिक्षा हिंदी में एम.ए., एम.एड.। कई वर्षों से हिंदी अध्यापन के पश्चात रिटायर्ड। दिल्ली राज्य स्तर पर तथा राष्ट्रीय स्तर पर दो शोधपत्र पुरस्कृत। हिंदी-सिंधी भाषा में पुस्तकें प्रकाशित। अनेक पत्र-पत्रिकाओं में नियमित रूप से रचनाएं प्रकाशित होती रहती हैं। लीला तिवानी 57, बैंक अपार्टमेंट्स, प्लॉट नं. 22, सैक्टर- 4 द्वारका, नई दिल्ली पिन कोड- 110078 मोबाइल- +91 98681 25244