बाल कविता

मेरी गुड़िया छैल-छबीली

मेरी गुड़िया छैल-छबीली,
जींस पहनती गहरी नीली।

इलू-इलू बोले वह सबको,
प्यार बाँटती सारे जग को।

काला चश्मा लाल रुमाल,
और सुनहरे सुन्दर बाल।

जैकिट है फर वाला लाल,
शूज़ पहन कर करे कमाल।

आँखें उसकी नीली-नीली,
और टॉप है हल्की पीली।

कभी खोलती आँखें अपनी,
और कभी ढक लेती ढपनी।

मटक-मटक कर आँख दिखाती,
और कभी आँखें मटकाती।

ठुमक-ठुमक कर नाँच दिखाती,
सबके मन को बड़ा लुभाती।

जब-जब उसका पेट दबाती,
सुन्दर-सुन्दर गाने गाती।

मुझको प्यारी मेरी गुड़िया,
मैं पापा की प्यारी गुड़िया।

गुड़िया मुझको प्यारी लगती,
मै पापा को प्यारी लगती।

प्यारा-प्यारा जग से न्यारा,
सुखमय है संसार हमारा।

आनन्द विश्वास

आनन्द विश्वास

जन्म की तारीख- 01/07/1949 जन्म एवं शिक्षा- शिकोहाबाद (उत्तर प्रदेश) अध्यापन- अहमदाबाद (गुजरात) और अब- स्वतंत्र लेखन (नई दिल्ली) भाषाज्ञान- हिन्दी, अंग्रेजी, गुजराती। प्रकाशित कृतियाँ- 1. *देवम* (बाल-उपन्यास) (वर्ष-2012) डायमंड बुक्स दिल्ली। 2. *मिटने वाली रात नहीं* (कविता संकलन) (वर्ष-2012) डायमंड बुक्स दिल्ली। 3. *पर-कटी पाखी* (बाल-उपन्यास) (वर्ष-2014) डायमंड बुक्स दिल्ली। 4. *बहादुर बेटी* (बाल-उपन्यास) (वर्ष-2015) उत्कर्ष प्रकाशन मेरठ। PRATILIPI.COM पर सम्पूर्ण बाल-उपन्यास पठनीय। 5. *मेरे पापा सबसे अच्छे* (बाल-कविताएँ) (वर्ष-2016) उत्कर्ष प्रकाशन मेरठ। PRATILIPI.COM पर सम्पूर्ण बाल-कविताएँ पठनीय। प्रबंधन- फेसबुक पर बाल साहित्य के बृहत् समूह *बाल-जगत* एवं *बाल-साहित्य* समूह का संचालन। ब्लागस्- 1. anandvishvas.blogspot.com 2. anandvishwas.blogspot.com संपर्क का पता : सी/85 ईस्ट एण्ड एपार्टमेन्ट्स, न्यू अशोक नगर मेट्रो स्टेशन के पास, मयूर विहार फेज़-1 नई दिल्ली-110096 मोबाइल नम्बर- 9898529244, 7042859040 ई-मेलः anandvishvas@gmail.com