गीत/नवगीत

साक्षरता बारहमासा फरवरी (महाशिवरात्रि)

जय शिवशंकर भक्तों को, प्रभु दे दो अपना प्यार                                                              746/9.7.95
शिवरात्रि पर दे दो भगवन, साक्षरता उपहार-

 
1.साक्षरता से भक्ति पाएं, तुझको रखें याद
साक्षरता से शक्ति पाएं, कभी न हो उन्माद
सुख हो चाहे दुःख हो सुन लें, साक्षरता झनकार-

 
2.साक्षरता के सर में कर लें, रोज़ पवित्रतम स्नान
जितना डूबें उतना पाएं, साक्षरता का दान
हरदम रखें याद प्रभु हम, तेरे सब उपकार-

 
3.साक्षरता रस्ता दिखलाए, जो हो सीधा सच्चा
पढ़ा-लिखा हो मेरे देश का, वृद्ध, युवा, हर बच्चा
साक्षर करना, साक्षर होना, समझें शुभ व्यवहार-

*लीला तिवानी

लेखक/रचनाकार: लीला तिवानी। शिक्षा हिंदी में एम.ए., एम.एड.। कई वर्षों से हिंदी अध्यापन के पश्चात रिटायर्ड। दिल्ली राज्य स्तर पर तथा राष्ट्रीय स्तर पर दो शोधपत्र पुरस्कृत। हिंदी-सिंधी भाषा में पुस्तकें प्रकाशित। अनेक पत्र-पत्रिकाओं में नियमित रूप से रचनाएं प्रकाशित होती रहती हैं। लीला तिवानी 57, बैंक अपार्टमेंट्स, प्लॉट नं. 22, सैक्टर- 4 द्वारका, नई दिल्ली पिन कोड- 110078 मोबाइल- +91 98681 25244