बाल कविता

मंकी और डंकी

डंकी  के  ऊपर  चढ़  बैठा,

जम्प लगाकर मंकी, लाल।

ढेंचूँ – ढेंचूँ    करता   डंकी,

उसका  हाल  हुआ बेहाल।

 

पूँछ पकड़ता कभी खींचता,

कभी पकड़कर खींचे कान।

कैसी अज़ब  मुसीबत आई,

डंकी   हुआ   बहुत  हैरान।

 

बड़े  जोर  से  डंकी  बोला,

ढेंचूँ  –  ढेंचूँ ,  ढेंचूँ  –  ढेंचूँ।

खों – खों  करके  मंकी पूछे,

किसको खेंचूँ, कितना खेंचूँ।

 

डंकी जी   ने  सोची  युक्ति,

लोट  लगाकर जड़ी दुलत्ती,

खीं-खीं  करता मंकी भागा,

टूट  गई   उसकी   बत्तीसी।

…आनन्द विश्वास

आनन्द विश्वास

जन्म की तारीख- 01/07/1949 जन्म एवं शिक्षा- शिकोहाबाद (उत्तर प्रदेश) अध्यापन- अहमदाबाद (गुजरात) और अब- स्वतंत्र लेखन (नई दिल्ली) भाषाज्ञान- हिन्दी, अंग्रेजी, गुजराती। प्रकाशित कृतियाँ- 1. *देवम* (बाल-उपन्यास) (वर्ष-2012) डायमंड बुक्स दिल्ली। 2. *मिटने वाली रात नहीं* (कविता संकलन) (वर्ष-2012) डायमंड बुक्स दिल्ली। 3. *पर-कटी पाखी* (बाल-उपन्यास) (वर्ष-2014) डायमंड बुक्स दिल्ली। 4. *बहादुर बेटी* (बाल-उपन्यास) (वर्ष-2015) उत्कर्ष प्रकाशन मेरठ। PRATILIPI.COM पर सम्पूर्ण बाल-उपन्यास पठनीय। 5. *मेरे पापा सबसे अच्छे* (बाल-कविताएँ) (वर्ष-2016) उत्कर्ष प्रकाशन मेरठ। PRATILIPI.COM पर सम्पूर्ण बाल-कविताएँ पठनीय। प्रबंधन- फेसबुक पर बाल साहित्य के बृहत् समूह *बाल-जगत* एवं *बाल-साहित्य* समूह का संचालन। ब्लागस्- 1. anandvishvas.blogspot.com 2. anandvishwas.blogspot.com संपर्क का पता : सी/85 ईस्ट एण्ड एपार्टमेन्ट्स, न्यू अशोक नगर मेट्रो स्टेशन के पास, मयूर विहार फेज़-1 नई दिल्ली-110096 मोबाइल नम्बर- 9898529244, 7042859040 ई-मेलः anandvishvas@gmail.com