कविता

मन !

मन..

मरुस्थल सा लगता मन
सहमी सहमी सी ज़िन्दगी
कितने उतार और चढ़ाव
कभी कोई आस जगती
फिर तूफ़ान औ बंवडर
उन स्वर्णिम ख्वाबों को
जो कभी कभी खुद पे
इतराने लगते हैं यूंही
पर मन को समझना होगा
सीमाओं को परखना होगा
नहीं उग सकते वहां ऐसे
लहलहाते हरे भरे मन को
आन्नंदित करने वाले फूल
खुशबू बिखेरते सारे वातावरण को
संगीतमय करते पर मन शायद
अब हार चुका है कुछ बंदिशो से
पर मन को सावन सा बनना होगा
खुद पर भी बरसना होगा
समेटने होंगे टूटे अधूरे से ख्वाब
उन्हें फिर सहेजना होगा !

कामनी गुप्ता***
जम्मू !

कामनी गुप्ता

माता जी का नाम - स्व.रानी गुप्ता पिता जी का नाम - श्री सुभाष चन्द्र गुप्ता जन्म स्थान - जम्मू पढ़ाई - M.sc. in mathematics अभी तक भाषा सहोदरी सोपान -2 का साँझा संग्रह से लेखन की शुरूआत की है |अभी और अच्छा कर पाऊँ इसके लिए प्रयासरत रहूंगी |