गीतिका/ग़ज़ल

ग़ज़ल : हर कहानी ये कहेगी जिंदगी

हर कहानी ये कहेगी जिंदगी
आजमाती ही रहेगी जिंदगी

जख्म मिलते है यहाँ औ दर्द भी
मुस्कुरा कर आज सहती जिंदगी।

सर झुकाया तो इबादत हो गई
होंसला भी साथ लाती जिंदगी।

ये बदलते दौर का है फलसफा
आईना भी तो दिखाती जिंदगी।

वक्त पर क्यों वक्त भारी हो गया
मौत को भी साथ लाती जिंदगी।

जयंती सिंह “मोहिनी”

जयंती सिंह लोधी

नाम - जयंती सिंह लोधी पिता का नाम - स्व.श्री मोहन सिंह लोधी माता का नाम - श्रीमती काशी बाई लोधी पति का नाम - श्री भगत सिंह ठाकुर स्थाई पता - H.I.G 18 राजीव नगर शिवाजी वार्ड सागर म.प्र. फोन no- 07582-236199 मो- 7389281010 शिक्षा - स्नातक जन्म - 15-4-1969 स्थान - देवरी कलां सागर प्रकाशन विवरण - कविता संग्रह जीवन पथ