गीतिका/ग़ज़ल

दो गज़लें

[१]
महके महके आशियाने हो गये |
चिड़िया के बच्चे सियाने हो गये ||

हर तरफ हैं प्यार की ही खेतियाँ |
नफरतों के अब जमाने हो गये ||

जेब में जो चार पैसे आ गये |
उनके तीखे फिर निशने हो गये ||

अपना कहकर लूटते थे जो हमें |
हमारी बारी आई तो बेगाने हो गये ||

उसने पलभर को जो थामा हाथ को |
सारे मंजर फिर सुहाने हो गये ||

हमने उनके नाम नज्में क्या लिखीं |
लोग कहते हैं दीवाने हो गये ||

सत्ता की जयकार सीखी हमने तो |
काम सारे बिन बहाने हो गये ||

इस नोटबंदी से दर्द लगे है देश में |
बंद चोरी के मुहाने हो गये ||

[२]

नेकियाँ दिलमें काम भले जिनके |
जमाना संग संग चले उनके ||

जिनका कोई भी दोष नहीं था |
बस्तियों में घर जले उनके ||

झुक कर जो जो चले जग में |
हार फूलों के गले पड़े उनके ||

रुतबे थे बड़े जमाने में जिनके |
खोट्टे सिक्के भी चले उनके ||

सियासत थी हाथ जिनके |
सूखे बाग़ भी फूले फले उनके ||

जो चले थे जग में रौशनी लेकर |
दर्द अँधेरा रहा तले उनके ||

अशोक दर्द

अशोक दर्द

जन्म –तिथि - 23- 04 – 1966 माता- श्रीमती रोशनी पिता --- श्री भगत राम पत्नी –श्रीमती आशा [गृहिणी ] संतान -- पुत्री डा. शबनम ठाकुर ,पुत्र इंजि. शुभम ठाकुर शिक्षा – शास्त्री , प्रभाकर ,जे बी टी ,एम ए [हिंदी ] बी एड भाषा ज्ञान --- हिंदी ,अंग्रेजी ,संस्कृत व्यवसाय – राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हिंदी अध्यापक जन्म-स्थान-गावं घट्ट (टप्पर) डा. शेरपुर ,तहसील डलहौज़ी जिला चम्बा (हि.प्र ] लेखन विधाएं –कविता , कहानी , व लघुकथा प्रकाशित कृतियाँ – अंजुरी भर शब्द [कविता संग्रह ] व लगभग बीस राष्ट्रिय काव्य संग्रहों में कविता लेखन | सम्पादन --- मेरे पहाड़ में [कविता संग्रह ] विद्यालय की पत्रिका बुरांस में सम्पादन सहयोग | प्रसारण ----दूरदर्शन शिमला व आकाशवाणी शिमला व धर्मशाला से रचना प्रसारण | सम्मान----- हिमाचल प्रदेश राज्य पत्रकार महासंघ द्वारा आयोजित अखिल भारतीय कविता प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए पुरस्कृत , हिमाचल प्रदेश सिमौर कला संगम द्वारा लोक साहित्य के लिए आचार्य विशिष्ठ पुरस्कार २०१४ , सामाजिक आक्रोश द्वारा आयोजित लघुकथा प्रतियोगिता में देशभक्ति लघुकथा को द्वितीय पुरस्कार | इनके आलावा कई साहित्यिक संस्थाओं द्वारा सम्मानित | अन्य ---इरावती साहित्य एवं कला मंच बनीखेत का अध्यक्ष [मंच के द्वारा कई अन्तर्राज्यीय सम्मेलनों का आयोजन | सम्प्रति पता –अशोक ‘दर्द’ प्रवास कुटीर,गावं व डाकघर-बनीखेत तह. डलहौज़ी जि. चम्बा स्थायी पता ----गाँव घट्ट डाकघर बनीखेत जिला चंबा [हिमाचल प्रदेश ] मो .09418248262 , ई मेल --- ashokdard23@gmail.com