गीत/नवगीत

जिनकी शबें अंधेरी हैं

जिनकी शबें अंधेरी हैं
अंधकार की छाती पर, कोई एक दिया तो जला डाले।
जिनके घर फाके पड़ते, कोई उनकी दिवाली मना डाले।।

कहीं पे दीपक जलेंगे बेसक, कहीं जलेगा घर द्वारा।
तुम खुशियों की रोश्नी करोगे, वो दूर करंेगें अंधियारा।।
तुम खुशियों से जब झूमोंगे, वो मां का दामन खीचेगे-
सब तिजारत फूंकेंगें, कोई उनकी मुफलिसी जला डाले।
अंधकार की छाती पर…… कोई उनकी दिवाली मना डाले।।

पकवान भी फेंके जायेगे, कुछ लोग तरस कर रह जायेगे।
जब दुनियां दीप जालायेगी, वो छुपकर अश्क बहायेगें।
कहीं पिता मजबूर मिलेगा, कहीं पे मां लाचार मिलेगी-
मासूमों के अरमान वो सारे, कोई तो पूरे कर डाले।
अंधकार की छाती पर…… कोई उनकी दिवाली मना डाले।।

ऐ कैसी दिवाली आई है, नई मुसीबतें लाई है।
कोई भूख से लड रहा है, सीमा पे होती लड़ाई है।
कई ठहाके गूंजेगें तो, कई सिसकियां भी होंगी।
अडचनों की बड़ी दिवारें, कोई यहां गिरा डाले।
अंधकार की छाती पर…… कोई उनकी दिवाली मना डाले।।

जिनकी शबें अंधेरी हैं, उनको नया शबाब मिले।
बहे हुए अश्को का उनको, आज नया हिसाब मिले।
खुशियों का कायम (राज) रहे, कोई न मोहताज रहे
बस यही हमारी आरजू है, खुदा मुशीबत न डाले
अंधकार की छाती पर…… कोई उनकी दिवाली मना डाले।।
राजकुमार तिवारी (राज)
बाराबंकी

राज कुमार तिवारी 'राज'

हिंदी से स्नातक एवं शिक्षा शास्त्र से परास्नातक , कविता एवं लेख लिखने का शौख, लखनऊ से प्रकाशित समाचार पत्र से लेकर कई पत्रिकाओं में स्थान प्राप्त कर तथा दूरदर्शन केंद्र लखनऊ से प्रकाशित पुस्तक दृष्टि सृष्टि में स्थान प्राप्त किया और अमर उजाला काव्य में भी सैकड़ों रचनाये पब्लिश की गयीं वर्तामन समय में जय विजय मासिक पत्रिका में सक्रियता के साथ साथ पंचायतीराज विभाग में कंप्यूटर आपरेटर के पदीय दायित्वों का निर्वहन किया जा रहा है निवास जनपद बाराबंकी उत्तर प्रदेश पिन २२५४१३ संपर्क सूत्र - 9984172782