समाचार

संजय वर्मा “दृष्टी” को विश्व हिंदी कथाशिल्पी सम्मान

दिनांक १९ नवंबर, २०१७ को`विश्व हिंदी संस्थान कनाडा. के संस्थापक प्रो. सरन घई द्धारा संपादित   “सुनो, तुम मुझसे झूठ तो नहीं बोल रहे “कहानी संग्रह का दिल्ली में लोकार्पण हुआ। इस कहानी संग्रह में  संजय वर्मा “दृष्टी “ मनावर को  श्रेष्ठ कहानी लिखने पर सम्मान पत्र प्रदान किया गया | काव्य कृति’ दरवाजे पर दस्तक ‘एवं लगभग 150 से अधिक साँझा काव्य संकलनों  के  अलावा पिछले वर्ष खट्टे -मीठे रिश्ते  उपन्यास लिखने में भारत  की ओर से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था | संजय वर्मा ‘दृष्टी’ के ,नित्य 20 से अधिक समाचारपत्रों एवं पत्रिकाओं में पत्र और रचनाएँ प्रकाशित होती है | इनके अलावा अंतर्राष्ट्रीय पत्रिकाओं में  निरंतर रचनाएँ, आलेख आदि प्रकाशित । आकाशवाणी, मंचों पर काव्य पाठ, राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर  पर अनेक साहित्य संस्थाओं द्धारा इन्हें साहित्य पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है |