गीतिका/ग़ज़ल

गीतिका

मापनी- 221 2121 1221 212
घर को नये निर्माण दिखाती हैं नारियाँ
हर क्षेत्र में रुझान जगाती हैं नारियाँ।
अरमान से बना के पकवान गा रही
हर पर्व खुशी से बहलाती हैं नारियाँ।
मुश्किल घड़ी लगे तो हिम्मत बढा चली
सबसे कदम मिला समझाती हैं नारियाँ।
रिश्ते निभा मिठास बढ़ाती हैं नारियाँ
दुःख –सुख हुआ सभाल बनाती हैं नारियाँ|
चाहत लिये नवीन गिनाती हैं पारियाँ
हर काम में तरस ना पाती हैं नारियाँ|
रेखा मोहन १६ /१/२०१८

*रेखा मोहन

रेखा मोहन एक सर्वगुण सम्पन्न लेखिका हैं | रेखा मोहन का जन्म तारीख ७ अक्टूबर को पिता श्री सोम प्रकाश और माता श्रीमती कृष्णा चोपड़ा के घर हुआ| रेखा मोहन की शैक्षिक योग्यताओं में एम.ऐ. हिन्दी, एम.ऐ. पंजाबी, इंग्लिश इलीकटीव, बी.एड., डिप्लोमा उर्दू और ओप्शन संस्कृत सम्मिलित हैं| उनके पति श्री योगीन्द्र मोहन लेखन–कला में पूर्ण सहयोग देते हैं| उनको पटियाला गौरव, बेस्ट टीचर, सामाजिक क्षेत्र में बेस्ट सर्विस अवार्ड से सम्मानित किया जा चूका है| रेखा मोहन की लिखी रचनाएँ बहुत से समाचार-पत्रों और मैगज़ीनों में प्रकाशित होती रहती हैं| Address: E-201, Type III Behind Harpal Tiwana Auditorium Model Town, PATIALA ईमेल chandigarhemployed@gmail.com