समाचार

ओमप्रकाश प्रजापति को ‘राष्ट्रीय गौरव अवार्ड- 2018’

13 अगस्त, 2018 को आंबेडकर पार्क, बजीराबाद,दिल्ली में सर्व धर्म एकता अभियान व सदभावना ट्रस्ट के तत्वावधान में देश के शहीदों की याद में ‘ राष्ट्रीय गौरव अवार्ड- 2018 ‘ का आयोजन किया गया | इस मौके पर देश के कौने-कौने से विभिन्न क्षेत्र की प्रतिभाओ के हिस्सा लिया | इस मौके पर  श्री ओमप्रकाश प्रजापति को कला, साहित्य, संस्कृति एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए सर्व धर्म एकता अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष -राशिद अली, सदभावना ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष -मुकेश कुमार एवं अत्तर सिंह संधू ( चेयरमैन- चिराग वेलफेयर फाउंडेशन ) ने ‘राष्ट्रीय गौरव अवार्ड- 2018 ‘, शौल एवं पुष्पहार से अलंकृत किया गया |