कविता

टूटते सपने

मैं अपने सपनों से खुद ही हार गया।
तेज चलने का हुनर.मुझे खुद ही मार गया।।

दौड़ता रहा सुबह से शाम तरक्की की दौड़ में,
गिरा जब मैं थककर पता चला की रात हो गई।

मुझको गिरकर उठने का भी हुनर याद था।
क्या करूँ शरीर की थकन मेरे हुनर को खा गई।।

मेरा मांझी , मेरी नैया सब साथ ही तो थे मेरे,
क्या करूँ मेरी नैया को तुफानो में लहर खा गई।

हर कोई किनारा ढूंढता फिर रहा है समंदर में,
क्या करूँ गर मेरी नैया किनारों पर डगमगा गई।

आजकल हुआ है अंत सपनो का कुछ इस कदर,
मेरे सपनों को भी मेरी थकन के आगे मौत आ गई।

नीरज त्यागी

पिता का नाम - श्री आनंद कुमार त्यागी माता का नाम - स्व.श्रीमती राज बाला त्यागी ई मेल आईडी- neerajtya@yahoo.in एवं neerajtyagi262@gmail.com ग़ाज़ियाबाद (उ. प्र)