समाचार

पुस्तक: ‘अच्छे दिनों के इंतज़ार में’ का विमोचन

सृजनलोक समारोह 2019 में सुप्रसिद्ध साहित्यकार आदरणीय चित्रा मुद्गल एवं सर्वश्री दिविक रमेश, बी.एल. आच्छा, पुष्पिता अवस्थी, ऋषभ देव शर्मा, शरद आलोक, डॉ. रज़िया, और संतोष श्रेयांस के कर-कमलों से पुस्तक ‘अच्छे दिनों के इंतज़ार में’ का विमोचन किया गया।
एस.आर.एम. इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी चेन्नई तथा सृजनलोक प्रकाशन समूह के संयुक्त तत्वावधान में एस.आर.एम. विश्वविद्यालय के चेन्नई स्थित सभागार में ‘हिंदी की विकास यात्रा: विविध आयाम’ विषयक द्विदिवसीय सृजनलोक अंतर्राष्ट्रीय साहित्योत्सव का आयोजन किया गया। समारोह का उद्घाटन एस.आर.एम. यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. संदीप संचेती ने किया। दो दिवसीय सम्मेलन में सृजनलोक के चित्रा मुद्गल विशेषांक व विनोद कुमार दवे के कविता संग्रह ‘अच्छे दिनों के इंतज़ार में’ सहित आठ पुस्तकों का लोकार्पण किया गया।

विनोद दवे

नाम = विनोदकुमारदवे परिचय = एक कविता संग्रह 'अच्छे दिनों के इंतज़ार में' सृजनलोक प्रकाशन से प्रकाशित। अध्यापन के क्षेत्र में कार्यरत। विनोद कुमार दवे 206 बड़ी ब्रह्मपुरी मुकाम पोस्ट=भाटून्द तहसील =बाली जिला= पाली राजस्थान 306707 मोबाइल=9166280718 ईमेल = davevinod14@gmail.com