मुक्तक/दोहा

मुक्तकों में हिंदी

गर्व से हिंदी में सिखाती  हूँ
शान से हिंदी में पढ़ाती हूँ
आजीविका   भी हिंदी से जुड़ी
हिंदी को ओढ़ती – बिछाती  हूँ ।

सुरवाणी से  जन्मी है  हिंदी ,
है यह देश के भाल की बिंदी ,
राष्ट्र संघ ने  भी महिमा जानी ;
भारतवासी की भाषा हिंदी .

है हिन्दी युगों  से महारानी ,
जन – मन  – गण के भावों की रानी
वीणावादिनी की वंदना बन के   ;
गूँजे है  कवि-उर में पटरानी .


आन्दोलनों का दस्तावेज ये ,
है तिलक का भी  गणेश  पर्व   ये ,
गोरे राज   की गुलामी  में भी
बनी  आजादी की मशालें  ये .


यहाँ हर भाषा का  है  सम्मान .

विविधताओं से देश  है महान ,

विभिन्न  भाषा  ‘ ओ  ‘ बोली  इसकी

बना हिंदी से    है हिन्दुस्तान .


अश्क – मुस्कान की भाषा हिन्दी ,
जोड़े   है  सब प्रान्तों को   हिंदी ,
भारत  की राजभाषा बनी पर
अभी न बनी राष्ट्र  भाषा हिंदी .

मंजु गुप्ता

जन्म : २१. २. १९५३ , ऋषिकेश , उत्तरांचल शिक्षा : एम.ए ( राजनीति शास्त्र ) , बी.एड शिक्षण : हिंदी शिक्षिका, जयपुरियार सीबीएससी हाईस्कूल, सानपाड़ा नवीमुंबई संप्रति : सेवा निवृत मुख्य अध्यापिका , श्री राम है स्कूल , नेरूल , नवी मुंबई। कृतियाँ :प्रांतपर्वपयोधि काव्य,दीपक नैतिक कहानियाँ,सृष्टि खंडकाव्य,संगम काव्य अलबम नैतिक कहानियाँ , भारत महान बालगीत सार निबंध,परिवर्तन कहानियाँ। प्रेस में : जज्बा ( देश भक्ति गीत ) रुचियाँ : बागवानी , पेंटिंग , प्रौढ़ शिक्षा और सामाजिकता प्रकाशन : देश - विदेश की विभिन्न समाचारपत्रों ,पत्रिकाओं में रचनाएँ प्रकाशित। उपलब्धियां : समस्त भारत की विशेषताओं को प्रांतपर्व पयोधि में समेटनेवाली प्रथम महिला कवयित्री , मुंबई दूरदर्शन से सांप्रदायिक सद्भाव पर कवि सम्मेलन में सहभाग , गांधी जीवन शैली निबंध स्पर्धा में तुषार गांधी द्वारा विशेष सम्मान से सम्मानित , माॅडर्न कॉलेज वाशी द्वारा सावित्री बाई फूले पुरस्कार से सम्मानित , भारतीय संस्कृति प्रतिष्ठान द्वारा प्रीत रंग में स्पर्धा में पुरस्कृत , आकाशवाणी मुंबई से कविताएँ प्रसारित , विभिन्न व्यंजन स्पर्धाओं में पुरस्कृत, दूरदर्शन पर अखिल भारतीय कविसम्मेलन में सहभाग । सम्मान : वार्ष्णेय सभा मुंबई , वार्ष्णेय चेरिटेबल ट्रस्ट नवी मुंबई , एकता वेलफेयर असोसिएन नवी मुंबई , मैत्री फाउंडेशन विरार , कन्नड़ समाज संघ , राष्ट्र भाषा महासंघ मुंबई , प्रेक्षा ध्यान केंद्र , नवचिंतन सावधान संस्था मुंबई कविरत्न से सम्मानित , हिन्द युग्म यूनि कवि सम्मान , राष्ट्रीय समता स्वतंत्र मंच दिल्ली द्वारा महिला शिरोमणी अवार्ड के लिए चयन आदि। संपर्क :19, द्वारका, प्लॉट क्रमांक 31, सेक्टर 9A वाशी, नवी मुंबई400703 भारत . फोन : 022 - 27882407 / 09833960213 ई मेल : writermanju@gmail.com