गीत/नवगीत

केरोना केरोना केरोना

केरोना केरोना केरोना —–
चारों तरफ सुनाई दे रहा
रोना ही रोना ।।।।।
बचने को नहीं मिल रहा अब
घर का कोई भी कोना ।।।।।
केरोना केरोना केरोना —

आंख नाक मुंह सब ढको अब
हाथ पैर को ठीक से धोना ।।।
वरना इस वायरस से न बचेगा
फेफडों का एक भी कोना ।।।
केरोना केरोना केरोना —-

अगर अपना जीवन बचाना है हमको
नहीं अब कोई भी चलेगा बहाना ।।।
प्रकृति के नियम से चला था जमाना
प्रकृति के नियम से चलेगा जमाना ।।।
केरोना केरोना केरोना —–

नये दौर का ये भी कैसा है दुश्मन
सभी धर्म को बना रहा निशाना ।।।
यदि आज ये इंसानियत को मार दिया
कल इंसान का ही बनायेगा खाना ।।।
केरोना केरोना केरोना ——

संयम नियम आत्मविश्वास
बचायेगा ऊर्जा का खजाना ।।।
जीत जायेंगे जिंदगी को
फिर गायेगे नया तराना ।।।।
केरोना केरोना केरोना —–

####ओम नारायण कर्णधार ####

ओम नारायण कर्णधार

पिता - श्री सौखी लाल पता - ग्राम केवटरा , पोस्ट पतारा जिला - हमीरपुर , उत्तर प्रदेश पिन - 210505 मो. 7490877265 ईमेल - omnarayan774@gmail.com