कविता

समय चक्र

दिन, सप्ताह, मास, वर्ष  तो  प्रथम  सभ्यता  प्रतीक   है ,
यूरेशिया  या  रोम-रोम  अपभ्रंश , भारतवर्ष  से  दिक् है।
चैत्र जहाँ मार्च माह, सम्राट मार्स  वा  मार्च थे युद्ध-देवता ,
अप्रैल है वैशाख अमोनिया-एपरिट , है प्राक्  शुद्ध देवता।
हिंदी – अँग्रेजी  की  साम्यता  में,  विक्रमी  ईस्वी  सन्  है ,
एटलस-तनुजा-रूप मई है जेठ, तो मैया की तन – मन है।
जून  गर्मी  आषाढ़  ईर्ष्या , जूनो  ज़ुपिटर  की  पत्नी  थी ,
हिज़री  क्या ? मुहम्मद की मक्का से मदीना भी मणि थी।
सावन-सुहावना जुलाई माह, जुलियस सीज़र के नाम पर ,
शेक्सपियर-अभिज्ञान शाकुन्तलम् या बच्चन के काम पर।
अगस्त  आगस्ट्स  भादो,  कुंआर  सेप्टेम्बर  सप्तमवर था,
अष्टमवर  कार्तिक  अक्टूबर,  अगहन  नाम  नवमवर  था।
दशम्   पूस  दशमवर  भाई,  माघ  जेनस बेन जनवरी थी,
मासांत भोज फेबुआ कारण,फागुन बहन की फ़रवरी थी ।

डॉ. सदानंद पॉल

एम.ए. (त्रय), नेट उत्तीर्ण (यूजीसी), जे.आर.एफ. (संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार), विद्यावाचस्पति (विक्रमशिला हिंदी विद्यापीठ, भागलपुर), अमेरिकन मैथमेटिकल सोसाइटी के प्रशंसित पत्र प्राप्तकर्त्ता. गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स होल्डर, लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स होल्डर, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, RHR-UK, तेलुगु बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, बिहार बुक ऑफ रिकॉर्ड्स इत्यादि में वर्ल्ड/नेशनल 300+ रिकॉर्ड्स दर्ज. राष्ट्रपति के प्रसंगश: 'नेशनल अवार्ड' प्राप्तकर्त्ता. पुस्तक- गणित डायरी, पूर्वांचल की लोकगाथा गोपीचंद, लव इन डार्विन सहित 12,000+ रचनाएँ और संपादक के नाम पत्र प्रकाशित. गणित पहेली- सदानंदकु सुडोकु, अटकू, KP10, अभाज्य संख्याओं के सटीक सूत्र इत्यादि के अन्वेषक, भारत के सबसे युवा समाचार पत्र संपादक. 500+ सरकारी स्तर की परीक्षाओं में अर्हताधारक, पद्म अवार्ड के लिए सर्वाधिक बार नामांकित. कई जनजागरूकता मुहिम में भागीदारी.