शिशुगीत

सूर्य ग्रहण

मम्मी कहतीं सूर्य ग्रहण है,
मुझको यह पर समझ न आता,                              Ring of Fire: देखें, 21 जून को होने वाला सूर्य ग्रहण क्यों है खास...
सूर्य गज़ब का शक्तिशाली,
उसे ग्रहण क्यों कर है लगता?
”सूर्य-पृथ्वी मध्य जब आए चंद्रमा,
सूर्य है आच्छादित हो जाता,
खगोल शास्त्रीगण सब कहते हैं,
”सूर्य ग्रहण” तब है कहलाता.

*लीला तिवानी

लेखक/रचनाकार: लीला तिवानी। शिक्षा हिंदी में एम.ए., एम.एड.। कई वर्षों से हिंदी अध्यापन के पश्चात रिटायर्ड। दिल्ली राज्य स्तर पर तथा राष्ट्रीय स्तर पर दो शोधपत्र पुरस्कृत। हिंदी-सिंधी भाषा में पुस्तकें प्रकाशित। अनेक पत्र-पत्रिकाओं में नियमित रूप से रचनाएं प्रकाशित होती रहती हैं। लीला तिवानी 57, बैंक अपार्टमेंट्स, प्लॉट नं. 22, सैक्टर- 4 द्वारका, नई दिल्ली पिन कोड- 110078 मोबाइल- +91 98681 25244