शिशुगीत

चिड़िया

चिड़िया मुझको अच्छी लगती,Ch Se Chidiya - च से 'चिड़िया' - Amar Ujala Kavya
देता मैं उसको दाना,
फुदक-फुदककर आती है वह,
खाती है अपना खाना.
खाना खाकर उड़ जाती है,
कभी नहीं करती टाटा,
याद बड़ी उसकी आती है,
लगता जब मुझको चाटा.

*लीला तिवानी

लेखक/रचनाकार: लीला तिवानी। शिक्षा हिंदी में एम.ए., एम.एड.। कई वर्षों से हिंदी अध्यापन के पश्चात रिटायर्ड। दिल्ली राज्य स्तर पर तथा राष्ट्रीय स्तर पर दो शोधपत्र पुरस्कृत। हिंदी-सिंधी भाषा में पुस्तकें प्रकाशित। अनेक पत्र-पत्रिकाओं में नियमित रूप से रचनाएं प्रकाशित होती रहती हैं। लीला तिवानी 57, बैंक अपार्टमेंट्स, प्लॉट नं. 22, सैक्टर- 4 द्वारका, नई दिल्ली पिन कोड- 110078 मोबाइल- +91 98681 25244