कविता

सैनिक

जन्मे है इस भारत माँ पर
कर्ज सदा सिर पर रहा है माँ का।
इसने ही पाला है ओर दुलारा है,
दुख दर्द मे हाथ रहा सब पर माँका।
माता ऋण से उऋिण वो ही होता है,
जिसने लजाया नही दूध माँ का,
वो ही सपूत है सच्चा वसुधा का,
बलिदान दे मान बढ़ाया है माँ का।।१।।

प्रतिशोध की ज्वाला लिए लड़ता है वो,
सिंह के जेसी दहाड़ लगाये।
डटकर युद्ध करे सीमा पर,
शत्रु को गोली से मार भगाये।
लेता है लोहा अरि से वो जब तक,
प्राण है तब तक ना घबराये।
गोली की भाषा को गोलो से देकर,
माता के दूध का कर्ज चुकाये।।२।।

पत्नी के हाथो मे मेहन्दी हरी थी,
मेहन्दी का लड्डू हथेली मे ही था।
हाथो के कंडे खुले भी नही थे पर,
पति के जाने का वाॅडर सही था।
सुहाग रात भी थी अब तक अधूरी,
परमानन्द भी अधूरा ही था।
छोड के सेज उठा झट सैनिक ,
जज्बा देश भक्ति का उर मे पला ही था।।३।।

वन्देमातरम् कह करके वो,
माता की गोदी मे सो जाता है।
देश का मान बढ़ा करके वो,
खुद भी अमर पद को पाता है।
छोड गया परिवार की खुशियाँ,
नव व्याहित पत्नी को छोड गया वो।
छोड गया अपनी बूढ़ी माँ ,
बाप से नाता तोड़ गया वो।।४।।

— देवकी दर्पण

देवकी दर्पण

पारिवारिक नाम- देवकी नन्दन शर्मा पिता- स्व.श्री गजानन्द शर्मा माता- स्व.श्रीमति रामनाथी बाई जन्म- 7 जुलाई 1976 लेखन- हिन्दी व राजस्थानी मे समान रूप से। विधा- गद्य मे- संस्मरण, रेखा चित्र, कहानी, लघु कथा, यात्रा वृतांत, लेख, आलेख, ललित निबंध आदि। पद्य मे-मे-कविता, गीत नवगीत हाइकू, दोहा, छन्द, गजल ,क्षणिका ,मुक्तक आदि। अभिरुचि- लेखन, स्वाध्याय, संगीत, अभिनय, वाद्यवादन आदि। प्रकाशन- देश भर से पांच दर्जन दैनिक और दूसरी पत्र पत्रिकाओं सहित राष्ट्रीय स्तर के संकलनों मे रचना प्रकाशित। प्रकाशित पुस्तके - १अमरत को धोरो (राजस्थानी काव्य कृति)२ मेघ माल (हिन्दी काव्यकृति)३ कांकरी घून्दता पग(राजस्थानी यात्रा वृतांत) ४अध्यात्म दर्शन((भजन संग्रह) ५क्है चकवां सुण चकवी( राजस्थानी लोक कथा) ६पुरषोत्तम व्रत कथा (काव्यानुवाद) ७सत्यनारायण व्रत कथा (काव्यानुवाद) प्रसारण - दूरदर्शन केन्द्र जयपुर, ई टी भारत, पस्ट इण्डिया सहित कोटा और जयपुर आकाशवाणी से रचना आलेखो का प्रसारण। सचिव- राष्ट्रीय शिक्षक रचनाकार प्रगति मंच और मायड़भासा सिरजण मंच। सम्मान-मानद उपाधि अन्तर्राष्ट्रीय पराविद्या संस्थान उ. प्र.द्रारा। डा.अम्बेडर फेलोशिप नई दिल्ली। अखिल भारतीय साहित्य संगम उदयपुर द्वारा काव्य कदंब सम्मान। राष्ट्रीय युवा रचनाकार सम्मान रा.शि.र.प्र मंच बूढादीत कोटा। दुष्यन्त साहित्य सम्मान खण्डवा में.प्र.। साहित्य भूषण कटनी में.प्र.। ब्रजगौरव मथुरा उ. प्र.। शिक्षा एवं कला परिषद द्वारा भारत श्री। आर्यावर्त रत्न आर्यावर्त समिति कोटा। सम्मान सिहोर में.प्र. सहित कई सम्मान पत्रो से भूषित। मंच- अखिल भारतीय एवं राजस्थानी कवि सम्मेलनो मे सन् २००० से कविता पाठ। पता- काव्य कुंज रोटेदा तह. के.पाटन जिला बून्दी( राज.) पिन 323301 मो. वार्सप 9799115517.