गीत/नवगीत

भारत मां के लाल

नन्हे-नन्हे बालक हैं हम, गीत देश के गाएंगे,
आजादी के परवानों पर हम भी बलि-बलि जाएंगे.
भारत मां के लाल, हम भारत मां के लाल (2)-

1.आजादी के परवानों ने, देश प्रेम सिखलाया है
कैसे देश की रक्षा होगी, खुद करके दिखलाया है
पीठ नहीं दिखलानी रण में, हमको सबक सिखाया है
सीने पर गोली खाने का, मन में जोश जगाया है
अब तो हम जीतेंगे रण में, गीत जीत के गाएंगे,
आजादी के परवानों पर हम भी बलि-बलि जाएंगे.
भारत मां के लाल, हम भारत मां के लाल (2)-

2.हिम गिरि के हम वीर सिपाही. हम से जो टकराएगा,
हिम्मत तो करके देखे वो, चूर-चूर हो जाएगा,
आंख उठाकर देखे फिर वह, कुछ भी देख नहीं पाएगा,
आजादी का अर्थ सीखने, पास हमारे आएगा,
आजादी अक्षुण्ण रखने की हम मिसाल बन जाएंगे.
आजादी के परवानों पर हम भी बलि-बलि जाएंगे.
भारत मां के लाल, हम भारत मां के लाल (2)-

नन्हे-नन्हे बालक हैं हम, गीत देश के गाएंगे,
आजादी के परवानों पर हम भी बलि-बलि जाएंगे.
भारत मां के लाल, हम भारत मां के लाल (2)-

हमारी आवाज में भारत मां के लाल (गीत) का लिंक-

*लीला तिवानी

लेखक/रचनाकार: लीला तिवानी। शिक्षा हिंदी में एम.ए., एम.एड.। कई वर्षों से हिंदी अध्यापन के पश्चात रिटायर्ड। दिल्ली राज्य स्तर पर तथा राष्ट्रीय स्तर पर दो शोधपत्र पुरस्कृत। हिंदी-सिंधी भाषा में पुस्तकें प्रकाशित। अनेक पत्र-पत्रिकाओं में नियमित रूप से रचनाएं प्रकाशित होती रहती हैं। लीला तिवानी 57, बैंक अपार्टमेंट्स, प्लॉट नं. 22, सैक्टर- 4 द्वारका, नई दिल्ली पिन कोड- 110078 मोबाइल- +91 98681 25244

One thought on “भारत मां के लाल

  • लीला तिवानी

    स्वतंत्रता दिवस की कोटिशः हार्दिक बधाइयां व शुभकामनाएं

Comments are closed.