हाइकु/सेदोका

हाइकू

हर सौगात
छोटा बड़ा तोहफा
अजीज होता।
;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;
मन का मैल
बाहर आ जाता,
रोकर देख।
;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;
कुदरत ने
सब कुछ तो दिया,
सँभाल सको।
;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;
आगाज कर
निश्चिंत होकर,
सफल बन।
;;;;;;;;;;;;;;;;;;;
इंसान खुद
जीवन संवारता,
मेहनत से।
👍सुधीर श्रीवास्तव

*सुधीर श्रीवास्तव

शिवनगर, इमिलिया गुरूदयाल, बड़गाँव, गोण्डा, उ.प्र.,271002 व्हाट्सएप मो.-8115285921