कविता कोशिश आशीष शर्मा 'अमृत' 23/10/2020 कोशिशें नाकाम हो जाती हैं पर इंसान नाकाम नहीं होता उम्मीद फिर भी टूट जाती है हौसला हमें टूटने नहीं देता जीवन के अंजान सफर में मौला राह भूलने नहीं देता ज़िन्दगी की इस धूप छाँव में हमें हिम्मत हारने नहीं देता — आशीष शर्मा ‘अमृत ‘