कविता

कमाल

जमाना भी देखिए
क्या क्या रंग दिखाता है,
स्क्रीन गायब है
सिर्फ़ शाट से भरभाता है।
अब तो कुछ भी ढका नहीं यारो
स्क्रीन शाट से सब बाहर आ जाता है।
एंड्रॉयड फोन ने
क्या गजब कर डाला,
अच्छे अच्छों को
सरेआम नंगा कर डाला।
बहुत छुपते छुपाते रहे आज तक
अब तो बेडरूम तक
पर्दा उठा डाला।
हाय रे विकास
तू भी कमाल करता है,
स्क्रीन शाट ने
बहुतेरा कमाल कर डाला।

*सुधीर श्रीवास्तव

शिवनगर, इमिलिया गुरूदयाल, बड़गाँव, गोण्डा, उ.प्र.,271002 व्हाट्सएप मो.-8115285921