कविता

स्क्रीनशॉट…!!

चटपट खींच लेती
मोबाइल के स्क्रीन पर
दिखती जो तस्वीर..
वही कहलाती स्क्रीनशॉट…

एस-एस निक नेम से
जाना जाए..
प्रूफ के काम मे लाया जाए
फ़ेसबुक की दुनियां की…
मनचली तासीर…

जितना जाना है
बस इतना समझा
समझ की समझदारी..
ज्ञान की साझेदारी..
गूगल पर मिलती जानकारी की
पल में खींच जाती ज्ञानवर्धक
स्क्रीनशॉट लेकर एक तस्वीर…

देखा मैंने अक्सर
स्क्रीनशॉट ने निकाली
कभी किसी की खूबी
कभी किसी की कमी
कभी-कभी तो एस-एस
एक गवाही की तरह
स्मार्टनेस दिखाती..
बदले की प्रवृत्ति..
अविश्वास की स्थिति..
अपरिचित, परिचित वार्तालापों की
आभाषी दुनियां में
स्क्रीनशॉट से मिलती जागीर..

एक फ़ीकी सी मुस्कुराहट
फिर खामोशी से देखती
जीवन में बदलते भावो की
ये विडम्बना की तस्वीर..
स्क्रीनशॉट लेना बुरा नही होता..
क़ैद करता ये समय से उभरी
तत्कालीन तस्वीर..I
लोगों की सोच पे एस-एस बना
और स्क्रीनशॉट की ताबीर…!!

#मेरी रुह@

#नंदिता@😊

तनूजा नंदिता

नाम...... तनूजा नंदिता लखनऊ ...उत्तर प्रदेश शिक्षा....एम॰ ए० एंव डिप्लोमा होल्डर्स इन आफिस मैनेजमेंट कार्यरत... अकाउंटेंट​ इन प्राइवेट फर्म वर्ष 2002से लेखन में रुचि. ली... कुछ वर्षों तक लेखन से दूर नहीं... फिर फ़ेसबुक पर वर्ष 2013 से नंदिता के नाम से लेखन कार्य कर रही हूँ । मेरे प्रकाशित साझा संग्रह.... अहसास एक पल (सांझा काव्य संग्रह) शब्दों के रंग (सांझा काव्य संग्रह) अनकहे जज्बात (सांझा काव्य संग्रह ) सत्यम प्रभात (सांझा काव्य संग्रह ) शब्दों के कलम (सांझा काव्य संग्रह ) मधुबन (काव्यसंग्रह) तितिक्षा (कहानी संग्रह) काव्यगंगा-1 (काव्यसंग्रह) लोकजंग, शिखर विजय व राजस्थान की जान नामक पत्रिका में समय समय पर रचनाएँ प्रकाशित होती रहती है । मेरा आने वाला स्वयं का एकल काव्य संग्रह... मेरी रुह-अहसास का पंछी प्रकाशन प्रक्रिया में है नई काव्य संग्रह- काव्यगंगा भी प्रकिया में है कहानी संग्रह भी प्रक्रिया में है संपर्क e-mail logontanu@gmail.com Facebook gnanditadas@yahoo.com