कहानी

कहानी : माँ

रजनी का पति उच्च पदासीन था। वह शादी से दस वर्ष बाद ही परमात्मा को प्यारा हो गया, अचानक हृदय गति रूकने से। उच्चाधिकारी होने के नाते घर का वातावरण, रहन सहन ऊँचे स्तर का था। रजनी शिक्षिर्ता तो थी परन्तु उसने कोई भी नौकरी नहीं की थी।
रजनी का आठ वर्ष का एक लड़का था राजेश। वह अपने पुत्रा की सुख-सुविधा के लिए तन-मन-धन से कुर्बान थी। उसने एक प्राईवेट काॅलेज में नौकरी कर ली थी। राजेश की खुशी ही उसकी खुशी थी। एक माँ के फर्ज़ ही नहीं बल्कि पिता के फर्ज़ भी सहर्ष सहृदता से निभाती। राजेश उसकी ज़िंदगी थी, उसके सांसों की जरूरत, उसके मोह की क़ीमत, उसके नयनों की ज्योति। उनके लिए राजेश मन्दिर की भांति था तथा वह एक पुजारन की तरह उसकी सेवा सुश्रूषा में सब कुछ कुर्बान करने के लिए बंदगी को समर्पित।
वयस्क होकर राजेश उच्च शिक्षा आर्जित करके सरकारी पद के फर्ज़ निभा रहा था। रजनी ने अपने पुत्रा की शादी धूमधाम एवं अपनी हैसियत से बढ़कर भारी खर्च से की थी। रिश्तेदारों में, शहर में, रजनी की कार्यगुज़ारी प्रशंसा की बुलंदी पर थी।
राजेश की पत्नी सुन्दर, सुशील थी। वह भी सरकारी पद पर कार्यरत थी।
लगभग एक वर्ष के पश्चात रजनी के आंगन में पोते की आमद ने खुशियों के बंदनवार सजा दिए। रजनी की खुशी अम्बर को छूने लगी। वह परमात्मा का शुक्र करती कि उसको दूसरा जन्म देखने का अवसर मिला। पोता मानव का दूसरा जन्म होता है।
उसने अपने पोते का नाम रवि रखा। नाम को सार्थिक करता हुआ, उसके जीवन में सवेरा ही सवेरा दस्तक दे रहा था।
समय हिरनी की भांति कुलाचे भरता हुआ भागता चला गया। रजनी का पोता लगभग दस वर्ष का हो गया था। वह पोते की प्रत्येक ख़्वाहिश पर जान देती थी। जिस तरह संसार में दादी-पोते का स्नेह-मोह होता है, उससे भी ज़्यादा। घर के प्रत्येक काम में रजनी अपनी हिम्मत को हर्षता से ज़रब देकर दौड़ती। पुत्रा-वधु की एक सेविका की भांति कार्य करती हुई खुशी की मांज़िल की ओर बढ़ती जाती, जैसे वह जन्नत की पर्याय हो।
रजनी सेवा निवृत हो गई। वह वृद्ध होने के बावजूद भी घर-बाहर को अनिवार्य कार्यों के लिए हाथ बंटाती न थकती। खुशी हृदय में हो तो थकावट पंख लगा कर उड़ जाती है।
उसने अपनी सेवा निवृति के अवसर पर मिली समस्त धनराशि राजेश के नाम करवा दी।
रजनी अब लगभग 65 वर्ष की बहारें पार कर चुकी थी। उसको कई बीमारियों ने घेर लिया था। ब्लड प्रेशर, शुगर, गुरदों की बीमारी, नज़र का कमज़ोर होना इत्यादि। अब उसको चलना भी मुश्किल लगता। आसरा भाल कर ही चलती। बैडॅ ;चारपाईद्ध का आसरा ही उसकी ज़िंदगी बन गया।
एक दिन राजेश की पत्नी उसको प्यार तथा धैर्य से कहने लगी, मैंने कहा जी, माता जी सारा दिन खांसते रहते हैं। कई बीमारियां हैं, रवि उनसे ही खेलता रहता है। वह रवि को बार-बार चूमती रहती हैं, यह ठीक नहीं। मेरा ईशारा आप समझ ही गए होंगे। हम दोनों ड्यूटी पर चले जाते हैं, रवि स्कूल चला जाता है। थके मादे आकर माता जी को संभालना कितना मुश्किल होता है। कम-ज-कम मैं तों नहीं संभाल सकती। इन्सान के कुछ अपने भी मनोरंजन होते हैं। आजकल नौकर रखने भी तो ठीक नहीं। तनख्वाह बहुत मांगते हैं। मैं तो कहती हूं कि माता जी को वृद्धाश्रमा में छोड़ आते हैं। वहां इनकी देखभाल भी ठीक होगी और हम भी आज़ाद। आया-गया आज़ादी से रह सकता है। वहां इन का दिल भी लग जाएगा।य्
परन्तु मेरी बात सुन, जिस माँ ने अनेक कष्ट झेल कर हमको यहां तक पहुंचाया। अब उनको इस उम्र में वृद्धाश्रम में छोड़ आएं! कोई अच्छी बात नहीं। समाज क्या कहेगा? रिश्तेदार क्या कहेंगे? पोते के साथ माँ का बहुत मोह-स्नेह है। उसके बगैर तो वह मर जाएगी। वह तो उसकी ज़िंदगी है। पोते के साथ उसका दिन चढ़ता है, रात होती है। माँ को आश्रम में भेजना ठीक नहीं।य्
परन्तु पत्नी ने इतना मज़बूर कर दिया कि राजेश को सारे हथियार फैंकने पड़े।
एक दिन शाम को बिस्तर पर सरहाने ;तकिएद्ध की ढ़ारस लगा कर बैठी माँ के पास राजेश जा बैठा। कलेजे को सीने से बाहर निकाल कर, हिम्मत का आसमां बांध कर माँ को कहने लगा, माँ… एक बात करनी है।य्
हां, बेटा, बताओ, क्या बात है? तेरी कौन सी बात मैंने आज तक नहीं मानी बेटा, जल्दी बता क्या बात है?य्
माँ, क्या बताऊँ?य्
बता ना मेरा पुत्रा, खुल कर बात कर, डर-डर के बात क्यों कर रहा पुत्रा! आज तक तो एैसी घबराहट में मेरे साथ कभी बात नहीं की, बता मेरा पुत्रा क्या बात है? मैं तेरी प्रत्येक शर्त पूरी करूंगी मेरे लाल! आखि़र बात है क्या? जिसको जल्दी नहीं बता रहा।य्
ऊपर से राजेश की पत्नी भी आ जाती है तथा उसने हिचकचाहट के पंख कुतरते हुए दलेरी के साथ सÕयाद की भांति कहा, माँ जी, दरअसल बात यह है कि हम चाहते हैं कि आप वृद्धाश्रम में चले जाएं। वहां आपकी देखभाल अच्छी तरह से होगी। खर्च तो हम देंगे ही। घर में आपकी देखभाल अच्छी तरह से नहीं होती कई कमियां ;त्राृटियांद्ध रह जाती हैं। घर में आपकी देखभाल करनी मुश्किल होती है। हम चाहते हैं आपको वृद्धाश्रम की अच्छी सुविधायों में छोड़ आएं। आपका वहां दिल भी लगा रहेगा। आपको वहां मिलने आते रहेंगे।य्
माँ ने हंसते हुए झट से कहा, हां, पुत्रा, मैं तैयार हूं। यह तो मैं भी सोचती हूं, महसूस करती हूं पुत्रा, आप मुझे वृद्धाश्रम में छोड़ आएं। मुझे कोई एतराज़ नहीं। आप बिल्कुल ठीक कहते हैं।य्
माँ की डबडबाई चूल्हे जैसी आंखों से जैसे धूआं निकल रहा हो। उसने चारों ओर देखा, पुत्रा-वधु को देखा, पोते की ओर देखा और नज़रे नीचे करते हुए खून के आंसू कलेजे के कासे में बहाती चली गई शायद अपने पति की याद में, जैसे पति उसको आशीर्वाद दे रहा हो, बल दे रहा हो, हिम्मत तथा धैर्य की शक्ति दे रहा हो।
पुत्रा-वधु ने ज़ुर्रत से कहा, माँ जी, आज शनिवार है तथा सोमवार हम आपको आश्रम में छोड़ आएंगे। आपकी तैयारी भी कर देते हैं।य्
रजनी पति को याद करके बुसक-बुसक कर कलेजे की आंखों के ज़रिए रो कर गुम-सुम सी हो गई।
पुत्रा-वधु की खुशी तथा सास के आंसू दो विपरीत दिशाओं का वर्तमान एक इतिहास को रचने जा रहा था।
रात बिस्तर पर पड़ी रजनी सोच रही थी, काश! आज वह ज़िंदा होते, मेरी ओर कोई आंख उठा कर नहीं देख सकता था। वह घर मेरा होना था जो आज मेरा नहीं। मेरा तो कुछ भी नहीं है आज यहां।य्
वह मन ही मन सोचने लगी, पुत्रा-वधु से तो दूर हो सकती हूं परन्तु पोते से दूर जाना तो एक मौत ;मृत्युद्ध है। रवि के बगैर मैं ज़िंदा नहीं रह सकती। रवि मेरा दिन भी, दोपहर भी, रात भी। मेरी नस-नस में रवि है।य्
वह सोचने लगी, परमात्मा कौन से जन्म का बदला ले रहा है मुझ से। ‘जीते जी’ सब कुछ खो रहा है। माँ बाप बच्चों को संस्कार दे सकते हैं, प्यार दे सकते हैं, सभ्याचार दे सकते हैं, शिष्टाचार सिखा सकते हैं परन्तु व्यावहारिक ज़िंदगी तो बच्चे स्वयं ही अपने आप से, समाज से, चैगिरदे से ही सीख सकते हैं, यहां माँ बाप क्या कर सकते हैं। अनिवार्य नहीं व्यावहारिक तौर पर शिक्षित बच्चे अच्छे हों।य्
रजनी के मन में कई ख़्याल आते और परोक्ष हो जाते। ज़िंदगी के क्या अर्थ हैं, उसकी समझ से बाहर हो गए।
सोमवार को रजनी को वृद्धाश्रम में छोड़ आए। पोता गुम-सुम था, जैसे उसका क़ीमती जान से प्यारा खिलौना गुम हो गया हो। कुछ बोल नहीं रहा था। उसने अपनी माँ से उदास मुद्रा में कहा, फ्दादी माँ को वहां क्यों छोड़ आए हो?य् इतना कहने की देर थी कि उसकी माँ ने जोर से एक थप्पड़ उसके मुंह पर जड़ दिया। उसका जवाब माँ ने दे दिया था। वह बिलक कर रोता हुआ चुप हो गया।
दादी माँ के जाने से जैसे उसकी दुनिया लुट गई हो, जैसे चारों ओर अंधेरा छा गया हो, जैसे उसके हाथ-पैर सन ;सून्यद्ध हो गए हों। जिस्म पत्त्थर हो गया हो तथा उदासी उसके जिस्म का हिस्सा बन गई हो।
रजनी अब वृद्धाश्रम में रहने लगी। वहां वह सुबह-शाम मन्दिर में जाती, अपने पोते के दर्शन कृष्ण भगवान की मूर्ति में करने के लिए। कृष्ण भगवान की मूर्ति को चूमती, प्यार करती, देख-देख रोती, घुट-घुट कर छाती से लगाती। पूजा अर्चना करती ना थकती। अपनी ममता उडेल देती।
आश्रम में रह कर उसने धार्मिक प्रवचन शुरू कर दिए थे। उच्च शिक्षित होने के कारण, उसको धार्मिक ज्ञान बहुत था। सारा आश्रम उसका श्रद्धालु बन गया। सभी महिलायों में एक जींवत क्रान्ति खड़ी कर दी। जीवन के अर्थ ढूढ़ लिए। धार्मिक प्रवचन उसका आसरा बन गए। किस्मत को कोसना छोड़ कर उसने हिम्मत के भगवान को हृदय में रख लिया।
रजनी पति की याद कलेजे में लेकर अपनी मंज़िल की ओर बढ़ती चली गई।
कभी-कभी जब पुत्रा-वधु और पोता उसे मिलने आते तो वह पोते की दबी हुई भावनाओं को समझती परन्तु वह चुप रहती। पोते से दूरी बना कर रखती थी। कहीं मोह-ममता उसकी उदासी बन कर उसकी सेहत तथा पढ़ाई का नुक्सान न कर देवे। जब पोता चला जाता तो वह कमरे में अकेली बैठ कर रोती रहती और फिर स्वयं को हौसला-धैर्य देकर फिर अपनी सारी टूटी हुई हिम्मत को इक्टठ्ा करके झूठी सांत्त्वना में उतर जाती।
इस तरह वृद्धाश्रम में कुछ वर्ष ही गुज़रे थे कि रजनी सख़्त बीमार हो गई।
रजनी ने वृद्धाश्रम की प्रभारी महिला को विनय करते हुए कहा, फ्मैं अपने पुत्रा से मिलना चाहती हूं। उसको बुलाओ।य्
रजनी के पुत्रा को फोन पर संदेश दे दिया गया, राजेश आपकी माता जी सख़्त बीमार हैं। आपको मिलना चाहती हैं।य्
राजेश ने कहा, आज बुधवार है तो मैं छुट्टðी वाले दिन रविवार मिलने आऊंगा।य्
रविवार राजेश अकेला ही माँ को मिलने के लिए आया तो राजेश ने माँ को देखते हुए कहा, माँ, आपने मुझे याद किया। सेहत तो ठीक है ना?य्
हां, पुत्रा ठीक ही हूं।य्
माँ ने कहा, पुत्रा, मैं तुझे कुछ कहना चाहती हूं।य्
हां, माँ बताएं।य्
पुत्रा, यहां गर्मी बहुत है, यहां मेरे कमरे में एक ए.सी. लगवा दो, पंखे की हवा बहुत गर्म होती है। यहां रोटी ठंडी मिलती है, एक ओवन लगवा दे। खाना ;भोजनद्ध ठंडा होने की वजह से कई बार भूखा ही सोना पड़ता है। पुत्रा, यहां गर्म पानी पीने को मिलता है, एक छोटी सी फ्रिज ला दे। यहां बैडॅ पुराने हैं, नींद नहीं आती, पुत्रा, यह सब चीज़े ला दे।य्
राजेश माँ की बातें सुन कर आश्चर्य एवं आक्रोश से बिहबल होकर माँ से कहने लगा, माँ, कई वर्षों से तू यहां रह रही है। तूने कभी भी इन चीज़ों की पहले डीमांड नहीं की परन्तु अब जब के तू मरणासन्न दशा में है तो अब इन चीज़ों के लिए लालसा क्यों? क्या ऐसा व्ययभार निरर्थक नहीं है।य्
माँ ने ममता और स्नेह से कहा, पुत्रा, नहीं, यह बात नहीं है, यहां बहुत सी तकलीफें हैं। मुझे तेरा ख़्याल है पुत्रा, क्योंकि तेरे बच्चों ने भी कल को तुझे यहां छोड़ने आना है। तुझे कोई तकलीफ ना हो मेरे लाडले।य्
— बलविन्दर ‘बालम’ गुरदासपुर

बलविन्दर ‘बालम’

ओंकार नगर, गुरदासपुर (पंजाब) मो. 98156 25409